फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Market buzzing on Eid

Gonda News: ईद को लेकर बाजार गुलजार

Mon, 17 Apr 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 17 Apr 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Market buzzing on Eid
गोंडा के चौक बाजार में कपड़े खरीदतीं महिलाएं। - संवाद
गोंडा। ईद को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। कपड़े व जूते-चप्पलों की दुकानों से लेकर खाद्य सामग्री के प्रतिष्ठानों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। इनमें महिलाओं व बच्चों की संख्या अधिक है। चौक बाजार में खरीदारों की संख्या बढ़ने से वाहनों को रेंगते हुए जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ईद जैसे-जैसे नजदीक आ रही है बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। बाजारों में कपड़े, टोपी, सेंवई, इत्र, जूते-चप्पलों की जमकर खरीद हो रही है। सुबह से देर शाम तक बाजार ग्राहकों से गुलजार रहते हैं। दुकानों पर तरह-तरह की सेंवइयों के पैकेट बिक रहे हैं। सेंवई 100 से लेकर 200 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। धागे और कपड़े से बनी टोपियों की बिक्री बढ़ गई है। टोपी के अलावा अलग-अलग डिजाइन में सलवार-सूट व बुर्के की डिमांड भी बढ़ी है।
विज्ञापन

दुकानदार असद ने बताया कि मध्यम वर्ग के लोग लुंगी, कुर्ता ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बच्चे व युवा जींस पैंट, शर्ट व टीशर्ट खूब पसंद कर रहे हैं। जिसकी रेंज 400 रुपये से शुरू होकर पांच हजार रुपये से अधिक तक है। चौक के कपड़ा व्यवसायी अंकित ने बताया कि महिलाएं साड़ी भी पसंद कर रही हैं। वसीम, गुड्डू व इरफान ने बताया कि ईद में अपने मित्रों व रिश्तेदारों को घर पर बुलाया है। जिसके लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed