फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mankapur received award in Kabaddi boy

कबड्डी बालक में मनकापुर को मिला अवार्ड

Tue, 12 Jan 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Mankapur received award in Kabaddi boy
गोंडा। युवा कल्याण विभाग की ओर से जिला स्तरीय ग्रामीण पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता के समापन में प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने विजेताओं को पुरस्कार दिया। कबड्डी बालक वर्ग में मनकापुर तथा बेलसर के बीच मनकापुर ने बेलसर को 21 के मुकाबले 16 अंकों से पराजित किया।
विज्ञापन

15 सौ मीटर दौड़ बालिका में सुंदरपति नवाबगंज प्रथम, तरन्नुम निशा बेलसर द्वितीय, अर्चना दुबे झंझरी तृतीय रहीं। 3000 मीटर दौड़ फाइनल बालिका वर्ग में सुंदरपति नवाबगंज प्रथम, शिवांगी तिवारी झंझरी द्वितीय, प्रियांशी पांडे कृपाल तृतीय रहीं।
विज्ञापन

ऊंची कूद में मनीषा झंझरी प्रथम, मोहनी इटियाथोक द्वितीय, लक्ष्मी इटियाथोक तृतीय रहीं। बालीबाल फाइनल बालिका में झंझरी प्रथम, रुपईडीह द्वितीय रहा। गोला फेंक में रवि वर्मा मनकापुर प्रथम, अवनीश पांडे बेलसर द्वितीय, तिलक चंद नवाबगंज तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में अशोक सोनकर उप क्रीड़ा अधिकारी, संजय सिंह जिला व्यायाम शिक्षक, आनंद यादव व्यायाम शिक्षक, पुष्पेंद्र वर्मा व्यायाम शिक्षक, राजेश पांडे व्यायाम शिक्षक, संदीप शुक्ला व्यायाम शिक्षक, रवि सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed