फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Male skeleton found of missing youth

एससीपीएम कालेज गेट के समीप युवक का मिला नरकंकाल

Mon, 08 Feb 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Male skeleton found of missing youth
गोंडा। एससीपीएम पैरामेडिकल कॉलेज के पास सोमवार को एक नरकंकाल पड़ा पाया गया है। कंकाल कटरा बाजार थाना क्षेत्र के नकही गांव के रहने वाले प्रदीप कुलदीप का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदीप के परिवार के लोगों ने कपड़ों व चप्पल से उसकी पहचान की है। प्रदीप पिछले 20 दिसंबर से लापता था। मामले में कटरा थाने में उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज है। गौरव अपहरण के बाद अब नरकंकाल मिलने से एक बार एससीपीएम कॉलेज चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के लखनऊ मार्ग पर स्थित एससीपीएम पैरामेडिकल कॉलेज के समीप गड्ढे में सोमवार की सुबह लोगों ने एक नरकंकाल पड़ा देखा तो वहां आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरकंकाल पड़ा होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो पता चला कि कटरा बाजार थाना क्षेत्र के नकही गांव का रहने वाला प्रदीप कुमार 20 दिसंबर से लापता है। इसकी गुमशुदगी भी थाना कटरा बाजर में 23 दिसंबर को दर्ज कराई गई है।
कोतवाली नगर पुलिस ने कटरा पुलिस से संपर्क प्रदीप के परिवार वालों को मौके पर बुलवाया तो प्रदीप के पिता व भाई ने कपड़ों व चप्पल से नरकंकाल की पहचान की। प्रदीप के पिता ने बताया कि नरकंकाल उनके बेटे प्रदीप का है। प्रदीप के बड़े भाई रामनेवास ने बताया कि प्रदीप की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

पुलिस ने नरकंकाल को पोस्टमार्टम को भेजा है। गौरव अपहरण कांड के बाद कॉलेज गेट के पास नरकंकाल मिलने से एससीपीएम कॉलेज एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि नरकंकाल की शिनाख्त कटरा बाजार थाना क्षेत्र के नकही गांव के रहने वाले प्रदीप कुलदीप के रूप में हुई है। नरकंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed