फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Make checking crowded places

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कराएं चेकिंग

Fri, 08 Jan 2016 11:32 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Make checking crowded places
आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर गणतंत्र दिवस पर विशेष अभियान चलाकर भीड़-भाड़ वाले इलाकों की सघन चेकिंग कराकर खुफिया तंत्र को भी अभी से अलर्ट कर दिया जाए। सभी जनपदों में देर शाम चेकिंग कराई जाए। इसके साथ ही महिला अपराधों के मामले में त्वरित कार्रवाई कराई जाए। यह निर्देश डीआईजी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक में मंडल के चारों जनपदों के पुलिस अधीक्षकों को दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आतंकी गतिविधियों को लेकर सभी जगह सतर्कता बरती जा रही है। हाल ही में गणतंत्र दिवस आने वाला है। इसलिए अभी से हर एक स्थानों की सघन चेकिंग कराई जाए।
विज्ञापन


नेपाल सीमा से जुड़े बहराइच व बलरामपुर जनपद में सीमा क्षेत्र के थानाध्यक्षों को निगरानी के निर्देश दे दिए जाएं। डीआईजी ने कहा कि महिलाओं व अन्य आपराधिक घटनाओं से संबंधित आने वाले प्रार्थना पत्रों पर तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस अधीक्षकों से कहा कि थानों की पुलिस आने वाले फरियादियों की रिपोर्ट दर्ज नहीं करती है, इसलिए उन्हें शिकायत लेकर यहां आना पड़ता है।

ऐसी शिकायतें मिलने पर थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश देकर कार्रवाई कराएं। उन्होंने हत्या, लूट, वाहन चोरी, मूर्ति चोरी व अन्य चोरी के मामलों को खुलासा कराने, आरोपियों की गिरफ्तारी कराने, लंबित अभियोगों के विवेचनाओं का निस्तारण कराने के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए। महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed