फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lockdown violation: Namaji forcibly pushed soldier into mosque

लॉकडाउन का उल्लंघन : सिपाही को धकेल जबरन मस्जिद में घुसे नमाजी

Sat, 18 Apr 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Lockdown violation: Namaji forcibly pushed soldier into mosque
परसपुर गोंडा। लॉकडाउन के दौरान घर में नमाज अदा करने के बजाए मस्जिद में नमाज अदा करने शुक्रवार को पहुंचे दो सगे भाइयों समेत सात लोगों ने ड्यूटी पर मौजूद सिपाही ने धक्का-मुक्की की। जब सिपाही ने उन्हें रोका तो नमाजियों ने सिपाही का डंडा छीन कर फेंक दिया और लॉकडाउन तोड़ते हुए जबरन मस्जिद में घुस गए। ड्यूटी पर मौजूद सिपाही ने थाना परसपुर में दो सगे भाइयों समेत सात लोगों के खिलाफ लॉकडाउन तोड़ने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना परसपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सकरौर के मजरा उत्तरी दीन पुरवा में स्थित मस्जिद में शुक्रवार को लॉकडाउन तोड़ते हुए जुमे की नमाज अदा करने के लिए दो सगे भाइयों सात लोग पहुंचे और मस्जिद गेट पर खड़े हो गए। वहां ड्यूटी पर मौजूद सिपाही शिवसागर यादव ने नामाजियों को बताया कि कोराना वायरस की वजह से लॉकडाउन चल रहा है, इसलिए मस्जिद के अंदर सिर्फ एक-दो लोग ही नमाज व अजान कर सकते हैं। वे सभी अपने घरों में जाकर नमाज अदा करें। मगर नमाजियों ने सिपाही की बात को अनसुना करते हुए मस्जिद के अंदर जाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

ड्यूटी पर मौजूद सिपाही शिवसागर ने बताया कि उसने नामाजियों को मस्जिद के अंदर जाने से रोकने के लिए मस्जिद गेट पर डंडा लगा दिया तो नामाजियों ने उससे जबरन डंडा छीनकर फेंक दिया और उससे धक्का-मुक्की करते हुए अंदर घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही शिवसागर यादव ने थाना परसपुर में वसीम पुत्र जिकरुरहमान, नफीस पुत्र जिकरुरहमान, फजलू रहमान पुत्र नाजिम अली, इम्तिहान पुत्र अब्दुल रुहुक, शाहरुख पुत्र मो. युनुस निवासी उत्तरी दीन पुरवा सकरौर के खिलाफ थाना परसपुर में लॉकडाउन तोड़ने, सरकारी काम में बाधा डालने व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष परसपुर रामअवतार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लॉकडाउन तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed