{"_id":"684f0ecb723b80281c0e7529","slug":"lightning-struck-during-storm-and-rain-newlywed-girl-fainted-gonda-news-c-100-1-slko1028-139317-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आंधी-बारिश के बीच गिरी बिजली, नवविवाहिता बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आंधी-बारिश के बीच गिरी बिजली, नवविवाहिता बेहोश
Sun, 15 Jun 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले के कई क्षेत्रों में शनिवार रात तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। कहीं-कहीं तेज बारिश भी हुई। आंधी से बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई, जो रविवार तक बहाल नहीं हो पाई। नवाबगंज के सिरसा गांव में भोर में बिजली गिरने से घूर जल उठा। उधर से जा रही एक नवविवाहिता बिजली की गड़गड़ाहट की तेज आवाज से बेहोश होकर गिर गई। हालांकि, अब उसकी हालत सामान्य है।
टिकरी संवाद के अनुसार सिरसा के बीडीसी सदस्य पप्पू लाल ने बताया कि खैरगाड़ा मजरे में भोर चार बजे शिवसरन की नई-नवेली दुल्हन घर से बाहर निकली थी। तभी तेज आवाज के साथ सड़क किनारे रामबरन के घूर पर बिजली गिर गई। इसकी तेज आवाज से नवविवाहिता बेहोश हो गई। परिजन उसे उठाकर घर में ले गए। बिजली गिरने की जानकारी होते ही वहां भीड़ जमा हो गई। नवविवाहिता के चचिया ससुर जगदीश ने बताया कि बिजली गिरने से लोग डर गए थे।
विश्नोहरपुर संवाद के अनुसार क्षेत्र में रविवार सुबह हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। गन्ने व मक्के की फसल को फायदा हुआ है। सुबह आठ बजे के बाद करीब 45 मिनट तक तेज बारिश से महंगूपुर में ढेमवा-मार्ग पर जलभराव हो गया। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
वजीरगंज संवाद के अनुसार रात में आंधी और बारिश के कारण दुर्जनपुर घाट के निकट 33 केवीए लाइन पर पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। अवर अभियंता शिवकुमार ने बताया कि बिजलीकर्मियों की टीम मौके पर भेजी गई है। मनकापुर उपकेंद्र के अंतर्गत कई जगह तार व नियामतपुर के भिटिया में रात तीन बजे पोल टूटने से उदयपुरग्रंट, नियामतपुर, चौखट, तुर्काडीहा, बाबाकुटी बाजार, सेहरिया आदि गांवों की करीब 30 हजार की आबादी बिना बिजली के परेशान है। अवर अभियंता विकास ने कहा कि लाइनमैन काम कर रहे हैं। जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। वहीं, बारिश से खेतों में अच्छी-खासी नमी हो गई है। किसान खेतों की जुताई कर सकते हैं। सब्जी, गन्ना, मक्का आदि फसलों की सिंचाई हो गई है। वजीरगंज के आधे क्षेत्र में केवल बूंदाबांदी ही हुई है।
बिजली कटौती ने किया बेहाल, पानी को भी तरसे लोग
गोंडा। शहर में शनिवार रात आंधी आने पर बिजली काट दी गई। बहराइच रोड पर जानकीनगर समेत कई मोहल्लों में रविवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। ऐसे में लोग गर्मी से परेशान रहे। उन्हें पानी तक नसीब नहीं हुआ।
करनैलगंज में पिपरी के निकट निजी फैक्टरी के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। तेज गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के कारण इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही हैं। विद्युत विभाग की ओर से ट्रांसफार्मरों पर पानी डालकर ठंडा किया जा रहा है ताकि बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चलती रहे। एसडीओ आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि जिस ट्रांसफार्मर में आग लगी है, वह निजी ट्रांसफार्मर है। मसकनवा संवाद के अनुसार बगदर फीडर पर रविवार को दिन में आठ घंटे बिजली नदारद रही। बगदर फीडर पर नरायनपुर गांव के पास 100 मीटर मेन लाइन का तार टूटकर गिरने तथा विद्युत पोल बदले जाने के काम के चलते सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित हुई। छपिया फीडर पर छह घंटे विद्युत कटौती की गई। इसी तरह गौराचौकी, मसकनवा आदि फीडरों पर भी अघोषित बिजली कटौती की जा रही है।