फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lekhpal, Revenue Inspector and Naib Tehsildar will investigate the objections

Gonda News: लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार करेंगे आपत्तियों की जांच

Fri, 02 Jan 2026 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 02 Jan 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal, Revenue Inspector and Naib Tehsildar will investigate the objections
सदर तहसील में एसआईआर के लिए दावे-आप​त्तियां जमा करते लोग। - संवाद 
विज्ञापन

रुपईडीह/गोंडा। जिले में एक लाख से अधिक मतदाता ने अगले साल होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से खामियां दूर करने के लिए दावे व आपत्तियां दी हैं। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन के लिए लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और नायब तहसील स्तर से निष्पक्ष जांच के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था बनाई गई है। सदर तहसील में सबसे अधिक पांच ब्लॉक होने के कारण यहां 40 हजार से अधिक दावे व आपत्तियां दर्ज होने की बात कही जा रही है। निष्पक्ष जांच के लिए 103 लेखपाल लगाए गए हैं। पंचायत स्तर पर बीएलओ व सुपरवाइजर मदद करेंगे। छह जनवरी तक सभी दावे व आपत्तियां निस्तारित की जाएंगी। अधिकारियों का कहना है कि बीएलओ की तमाम शिकायतें दर्ज होने के चलते उन्हें जांच से बाहर रखा गया है।
एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता का कहना है कि राजस्वकर्मियों की जांच में कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित नहीं रहेगा। वहीं, अपात्रों को नोटिस देकर सूची से बाहर किया जाएगा। सभी प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में ही पूरी होगी। इसके लिए लेखपाल के साथ ही राजस्व निरीक्षक व नायब तहसील को भी जिम्मेदारी दी गई है। जहां से गड़बड़ी की सूचना मिलने पर राजस्व निरीक्षक व नायब तहसीलदार स्तर से भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

एक लाख से अधिक दावे व आपत्तियां आने का अनुमान
अधिकारियों का कहना है कि सदर तहसील में सबसे अधिक 40 हजार दावे व आपत्तियां दर्ज हुए हैं। तरबगंज, मनकापुर व करनैलगंज को मिलाकर एक लाख से अधिक दावे व आपत्तियां दर्ज होने का अनुमान है। बाकी चार दिनों में सभी दावे व आपत्तियों की जांच करके पात्रों को सूची में शामिल किया जाएगा। संशोधन व विलोपन की प्रक्रिया भी पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed