{"_id":"69ebc0a2ff13c9d74603f29b","slug":"laxity-will-not-be-tolerated-in-resolving-public-complaints-gonda-news-c-102-1-slko1052-154746-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जनता की शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई नहीं होगी बर्दाश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जनता की शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई नहीं होगी बर्दाश्त
Sat, 25 Apr 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। नवागत सीडीओ डा. दीक्षा जोशी ने शुक्रवार को विकास भवन के विभिन्न दफ्तरों का निरीक्षण किया। हाजिरी रजिस्टर देखा। जन सुनवाई रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए कहा कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीडीओ ने जिला विकास अधिकारी, समाज कल्याण, मनरेगा, पंचायत राज विभाग, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, सहकारिता, भूमि संरक्षण आदि विभागों के कामकाज को देखा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक बिना किसी बाधा के पहुंचाना है। विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया। उन्होंने दफ्तरों को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक माह में सभी कार्य दुरुस्त कर लिए जाएं। इसके बाद निरीक्षण किया जाएगा। तब किसी प्रकार की अनियमितता नहीं मिलनी चाहिए।