{"_id":"63976a1132cfe328c278b76d","slug":"lawyers-strike-gonda-news-lko6615390128","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: वकीलों ने काम ठप कर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: वकीलों ने काम ठप कर दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। तरबगंज तहसील में न्यायिक कार्यों में आ रही अड़चनों के निदान की मांग को लेकर वकीलों का विरोध प्रदर्शन सोमवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। बैनामे में लेखपाल की रिपोर्ट लगाने की प्रक्रिया खत्म करने के साथ ही अपर तहसीलदार के कोर्ट पर लंबित निर्विवादित फाइलों के निस्तारण की मांग गूंजती रही।
अपर तहसीलदार के कोर्ट का गुरुवार से बहिष्कार जारी होने व मांगों को लेकर किसी भी अधिकारी द्वारा वार्तालाप न होने से अधिवक्ताओं में काफी रोष है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि तहसील प्रशासन के साथ ही जिलाधिकारी को भी पत्र के माध्यम से सूचना दी गई थी, लेकिन समस्या के निदान के लिए प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। जिससे मंगलवार को संघ न्यायालयों पर तालाबंदी करने का निर्णय लिया गया है।
पूर्व महामंत्री रवींद्रनाथ पांडेय ने कहा कि वादकारियों के हित में संघ मजबूती से खड़ा है। जिन फाइलों में कोई आपत्ति या विवाद नहीं है वह भी अपर तहसीलदार के कोर्ट में निस्तारित होने के लिए लंबित पड़ी हैं। इस मौके पर महामंत्री पवन कुमार सिंह, देवमणि तिवारी, जटाशंकर सिंह, तरुण पांडेय, विनोद पाठक, अखिलेश्वर शुक्ल, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।