{"_id":"6500aafec0372ec43a04e1c6","slug":"law-officers-and-lekhpal-suspended-gonda-news-c-100-1-gon1003-4157-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रिटायर्ड फौजी को मृत दिखाने वाले कानूनगो और लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रिटायर्ड फौजी को मृत दिखाने वाले कानूनगो और लेखपाल निलंबित
Tue, 12 Sep 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। सदर तहसील के कमड़ावा गांव में रिटायर्ड फौजी को मृतक दिखाकर दूसरे के नाम जमीन करने के मामले में मंगलवार को राजस्व निरीक्षक हनुमान प्रसाद पांडेय और लेखपाल हितेश तिवारी को निलंबित कर दिया गया। अन्य विभागीय कार्रवाई के लिए एसडीएम सदर को मामले की जांच सौंपी गई है।
रिटायर्ड फौजी राम शब्द तिवारी को मृत दिखाकर उनकी जमीन दूसरे के नाम करने के मामले में अमर उजाला ने 29 अगस्त और 11 सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। पीड़ित ने बताया कि लेखपाल की करतूत पता चलने के बाद पुलिस के साथ ही राजस्व अधिकारियों से भी शिकायत की थी। मगर तब भी कार्रवाई नहीं हुई। उसे टरकाया जा रहा था। डीएम नेहा शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए। एसडीएम सदर सुशील कुमार ने बताया कि लेखपाल हितेश तिवारी और राजस्व निरीक्षक हनुमान प्रसाद प्रथमदृष्टया लापरवाही व अनियमितता के दोषी पाए गए हैं। दोनों को निलंबित कर दिया गया है। पीड़ित राम शब्द तिवारी के शिकायतकर्ता बेटे पवन कुमार तिवारी ने कार्रवाई पर खुशी जताते हुए मामले की गंभीरता से जांच की मांग की है।