{"_id":"68e2ade0d0db7a1843059595","slug":"land-will-be-acquired-for-bypass-construction-gonda-news-c-100-1-slko1028-145036-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बाईपास निर्माण के लिए होगा जमीन का अधिग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बाईपास निर्माण के लिए होगा जमीन का अधिग्रहण
Sun, 05 Oct 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। अयोध्या मार्ग से बलरामपुर मार्ग को जोड़ने वाले बाईपास का निर्माण शुरू हो गया है। 11.600 किलोमीटर लंबे बाईपास के निर्माण के लिए 56.34 करोड़ रुपये की शासन ने स्वीकृति दी थी। 19.72 करोड़ रुपये बजट मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने बाईपास का निर्माण शुरू कराया है। बाईपास की जद में किसानों की जमीन भी आ रही है। इसके लिए 6.90 करोड़ रुपये से जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
अयोध्या-बलरामपुर टू लेन बाईपास के पहले हिस्से में सरयू नहर की पटरियों पर निर्माण कार्य चल रहा है। लोक निर्माण विभाग खंड दो के अधिशासी अभियंता वीके त्रिपाठी ने बताया कि पहले चरण में गोंडा-बलरामपुर मार्ग से गोंडा-उतरौला मार्ग को जोड़ा जाएगा। पंडरीकृपाल में सरयू नहर की पटरियों को चौड़ा करके सड़क बनाई जा रही है। 1.9 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण के लिए कार्रवाई चल रही है। (संवाद)