फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lalla Bhaiya merged into five elements

Gonda News: लल्ला भैया पंचतत्व में विलीन

Fri, 24 Jan 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 24 Jan 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Lalla Bhaiya merged into five elements
करनैलगंज के बरगदी कोट से निकाली गई पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया की अंतिम यात्रा
करनैलगंज (गोंडा)। पूर्व भाजपा विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया का अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम उनके पैतृक घाट मेला बगिया कटरा शहबाजपुर में सरयू तट पर किया गया। पुत्र व्येंक्टेश मोहन प्रताप सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। शुक्रवार सुबह होते-होते पूर्व विधायक के बरगदी कोट में लोगाें की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर करीब 02:30 बजे शवयात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

लग्जरी गाड़ियों व असलहों के शौकीन रहे लल्ला भैया जिस तरह वाहनों के लंबे काफिले के साथ चलते थे, ठीक उसी तर्ज पर उनकी शवयात्रा भी निकाली गई। लल्ला भैया की पसंदीदा कार को फूलों से सजाकर उसी पर उनका पार्थिव शरीर रखकर अंतिम यात्रा निकाली गई। करीब 200 लग्जरी गाड़ियों का काफिला भी अंतिम यात्रा में शामिल हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, विधायक प्रेमनरायन पांडेय, बावन सिंह, अजय सिंह, प्रतीक भूषण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, एमएलसी अवधेश प्रताप मंजू सिंह, अक्षय प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, सूरज सिंह, महफूज आलम, विनोद शुक्ल, मसूद खान, भवानीभीख शुक्ल, रामजीलाल मोदनवाल, वासुदेव सिंह के साथ ही डीएम नेहा शर्मा, सीडीओ अंकिता जैन, एसडीएम भारत भार्गव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज में दी गई श्रद्धांजलि
परसपुर (गोंडा)। करनैलगंज के पूर्व विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह लल्ला भैया के निधन पर जगन्नाथ प्रसाद राममनोहर तिवारी इंटर काॅलेज में शुक्रवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। प्रबंधक राममनोहर तिवारी, परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, रामसुंदर पांडेय, मयंक तिवारी, राजेश अवस्थी, देवीप्रसाद मिश्र, रंजना सिंह, अंशिका तिवारी व राममूर्ति तिवारी सहित अन्य ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed