फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lakhimpur incident happened under conspiracy

साजिश के तहत हुई लखीमपुर की घटना, सरकार को बदनाम करने कोशिश

Mon, 11 Oct 2021 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Lakhimpur incident happened under conspiracy
गोंडा। विधान सभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जिले के दौरे पर आई कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने लखीमपुर की घटना को विरोधियों की साजिश बताया। सोमवार को संगठन की बैठक के बात पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने राहुल व प्रियंका पर तंज कसा तो ओवैसी को दूसरे देश से प्रेम करने वाला बताया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में सियासी उठापटक और लखीमपुर में किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के बाद से बढ़े सियासी हलचल के बीच सोमवार को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गोंडा पहुंचीं और भाजपा पदाधिकारियों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं और अफसरों के साथ बैठक की। केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने किसानों को सम्मानित किया और भाजपाइयों के साथ बैठक कर सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार पर बल दिया।
विज्ञापन

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री शोभा ने ओवैसी पर हमला बोला और कहा कि ओवैसी हैदराबाद वाला बयान पूरे भारत में दे रहे हैं। शोभा यहीं नहीं रुकी उन्होंने कहा कि ओवैसी भारत को पसंद नहीं करते हैं और ओवैसी पाकिस्तान और विदेश को पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने लखीमपुर की घटना को साजिश बताया और कहा कि मोदी और योगी को हराने के लिये यह साजिश देश ही नहीं विदेशों में रची गई। मंत्री ने कहा कि किसानों के लिये भाजपा से ज्यादा किसी ने नहीं किया है और अच्छे कार्यों को विपक्ष गलत दिशा में ले जा रहा।
विपक्ष पर हमला बोलते हुये शोभा ने कहा कि यूपीए, सपा और बसपा ने हमेशा जाति विशेष के लिये काम किया है, लेकिन भाजपा सभी धर्मों और वर्गों का ध्यान रखती है। मंत्री ने प्रियंका गांधी के मौन व्रत पर भी वार किया और कहा की प्रियंका अब मौन ही रहने वाली हैं और अब चुनाव तक प्रियंका को मौन ही रहना है। वह गोंडा में कार्यक्रमों और बैठकों के बाद बलरामपुर रवाना हो गईं।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने के लिए गोंडा दौरे पर आईं केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे का कटरा शिवदयाल गंज तिराहे पर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया।

इस दौरान उन्होंने कटरा शिवदयाल गंज तिराहे पर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर कटरा कुटी मंदिर के महंत स्वामी चिन्मयानंद, मंत्री के पीआरओ वेद प्रकाश दूबे, जनार्दन तिवारी, लोलपुर प्रधान भगौती सिंह, पूर्व प्रधान देवी यादव, राकेश यादव, चिंतामणि तिवारी, समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed