फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lack of basic facilities in the court premises

Gonda News: न्यायालय परिसर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव

Sat, 13 Apr 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 13 Apr 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Lack of basic facilities in the court premises
गोंडा। सदर तहसील में अधिकारियों की मनमानी से वादकारी, किसान और आम जनमानस को न्याय नहीं मिल पा रहा है। दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ता और वादकारियों के लिए पेयजल और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। जल्द ही समस्याओं का समाधान न हुआ तो अधिवक्ता समाज व्यापक स्तर पर आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य हो जाएगा। ये बातें बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी व महामंत्री चंद्रमणि तिवारी ने शनिवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दीवानी न्यायालय परिसर में महज दो इंडिया मार्का हेंडपंप हैं और दोनों खराब हैं। कोरोना काल से ही परिसर की तीनों कैंटीन बंद हैं। जिससे जलपान के लिए भी परेशान होना पड़ता है। परिसर में साफ-सफाई न होने से गंदगी व्याप्त है। सार्वजनिक शौचालयों में भी गंदगी का अंबार है। पुराने और जर्जर भवन पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं और उस पर भार बढ़ने से दुर्घटना की आशंका है। इन समस्याओं के संबंध में नजारत प्रभारी, कोर्ट मैनेजर व जिला जज से वार्ता कर अवगत कराया गया लेकिन स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि मंडल स्थापना के लगभग ढाई दशक बाद भी मंडल मुख्यालय पर कई विभागों के मंडलीय कार्यालय नहीं होने से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महामंत्री चंद्रमणि तिवारी ने कहा कि अधिकारियों की मनमानी से गोंडा सदर तहसील की हालत बदतर होती जा रही है। यहां निर्विवाद पत्रावलियों को भी वर्षों तक लंबित रखा जाता है। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान न हुआ तो जनहित की लड़ाई लड़ने वाला अधिवक्ता समाज व्यापक स्तर पर आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed