फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Khanpur the idol village

गांव हो तो खानपुर जैसा

Wed, 15 Jul 2015 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/ गोंडा Updated Wed, 15 Jul 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
तरबगंज तहसील क्षेत्र का खानपुर गांव स्वच्छता व विकास का प्रतीक बन गया है। गांव में 217 घर हैं। हर घर में शौचालय का निर्माण हो चुका है और उसका प्रयोग भी हो रहा है। गांव में सीसी रोड, नाली, खड़ंजा, पौधरोपण कर सुंदरीकरण कराया गया है।
विज्ञापन


देवीपाटन मंडल में खानपुर ऐसा गांव ही ऐसा है जहां विकास के हर पायदान को ग्रामीणों ने छू लिया है। गांव में बुधवार को पहुंचे कमिश्नर रवि प्रकाश अरोड़ा, डीएम अजय कुमार उपाध्याय व सीडीओ जयंत दीक्षित आदि अफसर वहां के विकास को देख कर चकित रह गए।
विज्ञापन


इसके लिए सभी अधिकारियों ने ग्राम प्रधान शेष दत्त तिवारी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अन्य ग्राम प्रधानों को सीख लेने की नसीहत दी। गली के छत से महिलाओं ने अधिकारियों पर फूल बरसाये तो कुछ बच्चों ने आगे बढ़कर रोली व कुमकुम का टीका लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खानपुर की ग्राम पंचायत में अधिकारियों ने स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन किया। कमिश्नर ने कहा कि मेरे कार्यकाल के अंतिम दौर में मंडल की इस ग्राम सभा द्वारा यह कार्य एक उपहार स्वरूप है। कमिश्नर रवि प्रकाश अरोड़ा 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह सेवानिवृत्ति के बाद भी इस गांव में एनजीओ के माध्यम से विकास के कार्य करवाता रहूंगा। जिलाधिकारी ने कहा कि यह गांव हमारे लिए किसी गौरव से कम नहीं है। यह गांव पूरे प्रदेश में स्वच्छता के दौर में सबसे आगे चल रहा है।


डीएम ने विकास कार्यों के लिए ग्राम प्रधान शेष दत्त तिवारी को बधाई दी। कमिश्नर व डीएम ने इसके बाद गांव के प्रत्येक घर के बने शौचालय का निरीक्षण किया। जिसके क्वालिटी पूर्ण और व्यवस्थित निर्माण की तारीफ की। इसके बाद स्मृति स्वरूप पौधरोपण भी किया। तालाबों के सौंदर्यीकरण को गांव के श्रंगार की उपमा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed