{"_id":"68b33fffb0d8b1a80a07482a","slug":"kannauj-police-raids-in-search-of-hafiz-ali-gonda-news-c-100-1-slko1026-143093-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हाफिज अली की तलाश में कन्नौज पुलिस की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हाफिज अली की तलाश में कन्नौज पुलिस की दबिश
Sat, 30 Aug 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 30 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। फर्जी गेमिंग एप से करोड़ों की ठगी के मामले में कन्नौज पुलिस की एसआईटी ने हाफिज अली के घर पर दबिश दी है। एसआईटी ने हाफिज अली के परिजनों से पूछताछ की। कई बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।
27 अगस्त को कन्नौज पुलिस ने फर्जी गेमिंग एप से करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के मास्टर माइंड आयुष शुक्ल को गोंडा से गिरफ्तार किया था। कन्नौज साइबर टीम के प्रभारी विश्वनाथ ने बताया कि आयुष से पूछताछ में कई खुलासे हुए। इस ठगी में गोंडा के नवाबगंज के रहने वाले हाफिज अली का नाम सामने आया है। उसने रिश्तेदार अतीकुर्रहमान के नाम से कॉरपोरेट अकाउंट खोला और एक ही दिन में 2.36 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। पुलिस को यह जानकारी मिली है कि हाफिज अली के पास करोड़ों की संपत्ति है। इसके बाद हाफिज अली की तलाश के लिए एसआईटी दबिश दे रही है।
स्थानीय स्तर पर पुलिस अधिकारी मामले की जानकारी न होने की बात कह रहे हैं, लेकिन सूत्रों के अनुसार एसआईटी ने हाफिज अली के घर पर दबिश दी है। कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कब्जे में लिए हैं। पूरे नेटवर्क की तलाश की जा रही है। परिजनों से भी जानकारी जुटाने की बात कही जा रही है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि हाफिज अली के घर किसी तरह की पुलिसिया कार्रवाई की जानकारी नहीं है।