{"_id":"694c25ac959a9d767b005a5d","slug":"jyoti-aaradhya-and-siddhi-top-in-taekwondo-gonda-news-c-100-1-slko1028-149320-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ताइक्वांडो में ज्योति, आराध्या व सिद्धि अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ताइक्वांडो में ज्योति, आराध्या व सिद्धि अव्वल
Wed, 24 Dec 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
एक-दूसरे को शिकस्त देते खिलाड़ी।
बेलसर/गोंडा। गोंडा व कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र की सांसद खेल स्पर्धा में बुधवार को कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों को 25 दिसंबर को समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में गोंडा लोकसभा क्षेत्र के वॉलीबाॅल जूनियर बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में मनकापुर की टीम ने सेंट थॉमस, गोंडा सदर की टीम को 2-1 से पराजित किया। सीनियर भाला फेंक प्रतियोगिता में शुभम उपाध्याय प्रथम, प्रभात पासवान द्वितीय व रिंकू तृतीय स्थान पर रहे। ताइक्वांडो बालिका वर्ग में ज्योति चौधरी प्रथम, आरना कक्कड़ द्वितीय, गुलाब शाह व अल्फिशा को तृतीय स्थान मिला। अंडर 29 किलो भार वर्ग में आराध्या गुप्ता प्रथम, अनुष्का गुप्ता द्वितीय व तुषार सान्याल को तृतीय स्थान मिला। अंडर 47 किलो भार वर्ग में सिद्धि त्रिपाठी प्रथम, अनुष्का गुप्ता द्वितीय, आरोही मनोहर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
बेलसर संवाद के अनुसार जगदंबा शरण एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में बुधवार को कबड्डी जूनियर महिला में पयागपुर विजेता व कटरा उप विजेता रही। जूनियर कबड्डी पुरुष में नवाबगंज विजेता व परसपुर उपविजेता रहा। खो-खो जूनियर पुरुष में पयागपुर विजेता व फखरपुर उपविजेता रहा। भाजपा नेता सूर्य सूर्य नरायन मिश्र, संतोष कुमार दुबे, रजनीश चंद्र पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे। जिला क्रीड़ा सचिव राजेश पांडेय, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव प्रत्यूष राज, उप क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
आज सम्मानित होंगे खिलाड़ी
बृहस्पतिवार को सुशासन दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता संपन्न होगी। गोंडा के विजेता खिलाड़ियों को केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ट्रॉफी, मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी की गई है।