{"_id":"6a4aa15e97ab782baa0ee435","slug":"juvenile-accused-of-theft-escapes-from-police-station-police-launch-search-gonda-news-c-100-1-slko1026-161666-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: थाने से भागा चोरी का आरोपी किशोर, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: थाने से भागा चोरी का आरोपी किशोर, तलाश में जुटी पुलिस
Sun, 05 Jul 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
बभनान/मसकनवा। बभनान चीनी मिल में चोरी के आरोप में पकड़ा गया एक किशोर पुलिस अभिरक्षा से भाग गया। थाने से आरोपी के भागने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई। उसकी तलाश में कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। घटना के बाद थाने की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात बभनान चीनी मिल परिसर में कबाड़ चोरी का प्रयास करते समय मिल कर्मचारियों ने एक किशोर को रंगे हाथ पकड़ लिया। कर्मचारियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी को थाने ले आई और मिल के एक कर्मचारी की तहरीर पर उसके खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस कार्रवाई के दौरान ही किशोर अभिरक्षा से चकमा देकर भाग गया। घटना के बाद उसकी तलाश के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं। थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि आरोपी किशोर है। उसके विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।