{"_id":"67bdff0b6aac6f13790c8038","slug":"jewellery-and-cash-worth-lakhs-stolen-after-making-mother-in-law-and-daughter-in-law-unconscious-gonda-news-c-100-1-gon1003-133269-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सास-बहू को बेहोश कर लाखों के जेवर व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सास-बहू को बेहोश कर लाखों के जेवर व नकदी चोरी
Tue, 25 Feb 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
मोतीगंज (गोंडा)। मोतीगंज के भोपतपुर गांव में बदमाशों ने कमरे में सो रहीं सास-बहू को बेहोश करके दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद लाखों के जेवर व नकदी चुरा ले गए। चोरों ने गांव के दो अन्य घरों में भी धावा बोला।
पीड़ित किसान बालमुकुंद ने बताया कि वह बेटे का इलाज कराने बस्ती गए थे। घर में वृद्ध पिता रामरंग पाठक और पत्नी व बहू थीं। सोमवार रात सास-बहू एक कमरे में सो रहीं थीं। देर रात दो बजे छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने पत्नी व बहू पर कोई पाउडर फेंक दिया। इससे दोनों बेसुध हो गईं। इसके बाद बदमाशों ने उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। सुबह होश आने पर दोनों उठीं तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद पाकर शोर मचाया। तब बुजुर्ग पिता ने दरवाजा खोला। बालमुकुंद ने बताया कि बदमाशों ने दूसरे कमरे से लाखों के जेवर व 25 हजार रुपये की नकदी पार कर दी।पड़ोसी सरला मिश्रा व शिवनारायन पाठक के घर में भी चोरी का प्रयास किया गया।
बाग में पड़ा मिला बक्सा
बालमुकुंद के घर से चोरी हुआ बक्सा व सूटकेस गांव से करीब 800 मीटर दूर नेवरैया बागिया में टूटा पड़ा मिला। पास में ही कुछ कपड़े बिखर मिले। प्रभारी निरीक्षक अनीता यादव ने बताया कि पीड़ित बालमुकुंद ने तहरीर दी है। उनके घर में सफेद रंग का पाउडर जैसा कुछ पड़ा मिला है। फोरेंसिक टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा है।