{"_id":"68641fac8566b8369708a98b","slug":"it-rained-intermittently-throughout-the-day-gonda-news-c-100-1-slko1028-140169-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दिनभर रुक-रुककर होती रही बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दिनभर रुक-रुककर होती रही बारिश
Tue, 01 Jul 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में मंगलवार को मौसम ने करवट ली और दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। जहां शहर के कई मोहल्लों में जलभराव से आमजन को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं खेतों में पानी भरने से किसानों के चेहरों पर रौनक आ गई।
सोमवार रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी थमती-बरसती रही। इस दौरान लोगों को जरूरी कार्यों के लिए भी भीगते हुए निकलना पड़ा। शहर के कई इलाकों में जलनिकासी की समस्या सामने आई। सड़कों और गलियों में पानी भरने से राहगीरों को कठिनाई हुई। बारिश के चलते नाले और नालियां जाम हो गईं, जिससे जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई। विशेष रूप से पथवलिया और आसपास के मोहल्लों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। इधर, ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में पानी भर जाने से किसान काफी उत्साहित हैं। पथवलिया निवासी किसान राजेंद्र, मुन्ना और निबरे ने बताया कि यह मौसम धान की खेती के लिए अनुकूल है। खेतों में पर्याप्त नमी आ चुकी है और रोपाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही गन्ने की फसल को भी इस बारिश से काफी लाभ मिलेगा।