फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   iron rod punched in merchant's neck , death

व्यापारी के गले में सरिया घुसने से मौत

Tue, 10 Nov 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
iron rod punched in merchant's neck , death
मनकापुर (गोंडा)। मनकापुर-नबाबगंज मार्ग पर चिरैय्या गांव के पास निर्माणाधीन मकान की दीवार पर चढ़कर पाढ़ बांधते समय मंगलवार शाम एक व्यापारी नीचे गिर गया। जिससे उसके गले में लोहे की सरिया घुस गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। व्यापारी की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के कस्बा स्थित मोहल्ला आजाद नगर निवासी रवि जायसवाल उर्फ गुड्डू (40) पुत्र सतीश जायसवाल सरिया का व्यापार करता है। वह मंगलवार शाम मनकापुर-नबाबगंज मार्ग पर चिरैय्या गांव के पास अपने निर्माणाधीन मकान के दीवार पर चढ़कर पाढ़ बांध रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया।
विज्ञापन

उसके गले में सरिया घुसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार राणा ने बताया कि पंचनामा भरा जा रहा है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed