फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Investigation of illegal recovery in recruitment case begins, CDPO's statement recorded

Gonda News: भर्ती मामले में अवैध वसूली की विवेचना शुरू, सीडीपीओ के बयान दर्ज

Tue, 17 Mar 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 17 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Investigation of illegal recovery in recruitment case begins, CDPO's statement recorded
मसकनवा/गोंडा। जिले में आंगनबाड़ी भर्ती में पैसा मांगने के मामले में मंगलवार को छपिया थाने के उपनिरीक्षक व मामले के विवेचक सुरेश यादव ने सीडीपीओ वंदना श्रीवास्तव का बयान दर्ज किया है। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पति मन्नू वर्मा की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले स्तर पर विभागीय जांच के लिए कमेटी गठित नहीं हो सकी है। डीपीओ ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाने का प्रस्ताव दिया है। छपिया थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि मामले के विवेचक ने सीडीपीओ वंदना श्रीवास्तव व अन्य कार्यालय कर्मचारी के बयान दर्ज किए हैं। इस दौरान आरोपी मन्नू वर्मा से जुड़ी जरूरी जानकारी जुटाई गई है। साथ ही पुलिस ऑडियो में किससे बातचीत की गई है। इसकी भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी मन्नू वर्मा का फोन बंद है। सीडीआर मंगाई जा रही है। जल्द आरोपी की धरपकड़ की जाएगी। वहीं, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि विभागीय जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। जहां से अनुमति मिलने के बाद संबंधित अधिकारी मामले में जांच पड़ताल शुरू करेंगे। हालांकि पिछले दो दिनों में विभागीय जांच शुरू नहीं हो सकी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी करके समयबद्ध जांच पूरी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed