फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Investigation launched into cases of maternal and newborn deaths

Gonda News: प्रसूता और नवजात की मौत के मामलों में जांच शुरू

Fri, 02 Oct 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 02 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Investigation launched into cases of maternal and newborn deaths
गोंडा। जिला महिला अस्पताल में प्रसूता और नवजात की मौत तथा खोड़ारे क्षेत्र के निजी अस्पताल में नवजात की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू करा दी है। सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल ने दोनों मामलों में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

वजीरगंज के चंदापुर निवासी 26 वर्षीय मानसी को प्रसव पीड़ा होने पर पहले वजीरगंज सीएचसी ले जाया गया था। वहां से उसे जिला महिला अस्पताल रेफर किया गया। बुधवार को अस्पताल में मृत नवजात को जन्म देने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान मानसी की भी मौत हो गई। महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एस दयाल के अनुसार, मानसी में हीमोग्लोबिन की कमी थी। गर्भस्थ शिशु की पहले ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

उधर, खोड़ारे के गिन्नीनगर बाजार स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात की मौत हुई थी। परिजनों के मुताबिक सामान्य प्रसव के कुछ देर बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई। अस्पताल से उसे दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। परिजन नवजात को बस्ती ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल ने बताया कि दोनों मामलों की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed