{"_id":"68d431b90d87412ee1070ed9","slug":"indian-army-provides-opportunities-for-an-adventurous-life-major-shivani-gonda-news-c-100-1-gon1041-144470-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांच भरे जीवन के अवसर देती है भारतीय सेना : मेजर शिवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोमांच भरे जीवन के अवसर देती है भारतीय सेना : मेजर शिवानी
Wed, 24 Sep 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। भारतीय सेना केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि युवाओं को अनुशासित, साहसिक और उत्साहपूर्ण जीवन का अनुभव भी देती है। सेना के युवाओं को देशसेवा पर गर्व होता है। वे नई जगहों पर जाकर साहसिक कार्यों, खेलों और सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। ये बातें आर्मी मेडिकल कोर की मेजर शिवानी श्रीवास्तव ने कहीं। वह नंदिनीनगर महाविद्यालय में चल रहे दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन कैडेट्स को संबोधित कर रही थीं। मेजर शिवानी ने अपने सैन्य जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि भारतीय सेना में टेक्निकल, मेडिकल, लॉजिस्टिक्स, इंजीनियरिंग, आईटी, मीडिया व प्रशासन जैसे कई क्षेत्रों में रोजगार के अवसर हैं। केवल सैनिक पद ही नहीं, बल्कि अधिकारी स्तर तक भी कॅरिअर की राह है। उन्होंने कहा कि सेना का जीवन अनुशासन, टीमवर्क और चुनौतियों से भरा होता है। सैनिक पर्वतीय क्षेत्रों, रेगिस्तान, जंगल और अत्यंत ठंडे इलाकों में विभिन्न ऑपरेशंस और साहसिक अभियानों में हिस्सा लेते हैं। पर्वतारोहण, स्काई डाइविंग और अन्य खेल सेना के जीवन को और रोमांचक बनाते हैं। सेना युवाओं में आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और संकट-प्रबंधन कौशल विकसित करती है। साथ ही सैनिकों और अधिकारियों को समाज में विशेष सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है।
इस अवसर पर बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सुनील कपूर, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रणयोद्ध सिंह, मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी मेजर राजाराम, लेफ्टिनेंट विपिन शुक्ल व अन्य अधिकारी और कैडेट्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सुनील कपूर, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रणयोद्ध सिंह, मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी मेजर राजाराम, लेफ्टिनेंट विपिन शुक्ल व अन्य अधिकारी और कैडेट्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन