फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Increasing danger due to decreasing water level

Gonda News: घटते जलस्तर से बढ़ रहा खतरा

Sat, 31 Aug 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 31 Aug 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Increasing danger due to decreasing water level
करनैलगंज (गोंडा)। सरयू नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है। खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर नीचे पहुंच चुकी नदी में उठ रहे मसीना से कटान बहुत तेज हो रही है।
विज्ञापन

करीब एक किलोमीटर की लंबाई और छह मीटर चौड़ाई की जमीन जिसमें गन्ना, धान की फसल लगी हुई है, वह लगातार कटकर नदी में समाती जा रही है। किसानों की गाढ़ी कमाई खेतों में लगी फसल नदी के बहाव में लुप्त हो रही है। शुक्रवार को यही नजारा देखने को मिला। नदी के पानी का बहाव घुमावदार रहा। जिससे खेतों की मिट्टी उसमें समाती रही। जलस्तर घट तो रहा है लेकिन अभी बाढ़ का खतरा टला नहीं है। सितंबर में भी पानी लगातार बढ़ता और घटता रहता है। यह सिलसिला पूरे सितंबर महीने में चलने की संभावना है। यही स्थिति रही तो दोबारा नदी का जलस्तर बढ़ने से एल्गिन चरसड़ी बांध को ग्राम बहुवन मदार माझा के पास कटान का खतरा झेलना पड़ सकता है। बाढ़ खंड के अवर अभियंता रवि वर्मा का कहना है कि नदी खाली पड़ी जमीन का कटान कर रही है। लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed