फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   In tender dispute, contractor entered PWD employee's office and beat him.

Gonda News: टेंडर विवाद में ठेकेदार ने पीडब्ल्यूडी कर्मचारी को दफ्तर में घुसकर पीटा

Wed, 14 Feb 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 14 Feb 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
In tender dispute, contractor entered PWD employee's office and beat him.
गोंडा। टेंडर के विवाद को लेकर मंगलवार की दोपहर बाद एक ठेकेदार ने पीडब्ल्यूडी सर्किल ऑफिस में अपने समर्थकों के साथ घुसकर एक कर्मचारी की पिटाई कर दी। इस घटना से अन्य कर्मचारियों में दहशत फैल गई। आरोपी ठेकेदार सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के करीबी पवन सिंह मझारा का बेटा है। घटना के बाद से पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने फोन बंद कर लिए हैं।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के जेलरोड पर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता का कार्यालय है। मंगलवार की दोपहर सब कुछ सामान्य था। कार्यालय में कर्मचारी कार्य निपटा रहे थे। इसी बीच ठेकेदार सुमित सिंह मझारा अपने साथियों के साथ पहुंचा। सीधे कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात मुकुंद गुप्ता के पास गया। प्रत्यक्षदर्शी कर्मचारियों के अनुसार, वहां पर मुकुंद गुप्ता से किसी टेंडर को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी बीच ठेकेदार ने मुकुंद की पिटाई शुरू कर दी। अन्य लोगों ने बचाव किया।
विज्ञापन

इसके बाद सभी कर्मचारी अधीक्षण अभियंता भगवान दास के पास और व्यथा सुनाई। अधीक्षण अभियंता ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया। घटना के बाद कार्यालय के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच बगल स्थित अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड के कार्यालय के कर्मचारी भी पहुंच गए। बताया जाता है कि पीड़ित कंप्यूटर ऑपरेटर बाहर आकर बैठ गया। साथियों के समझाने पर वह कार्यालय के अंदर गया। इस बीच आरोपी ठेकेदार अपने साथियों के साथ भाग निकला। अधीक्षण अभियंता भगवान दास ने कहा कि कर्मचारी ने पत्र दिया है। पिटाई की बात कही है। उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी कंपनी है पवन कंस्ट्रक्शन
जिले में पवन कंस्ट्रक्शन एक बड़ी कंपनी है। सड़क के साथ ही खनन के कार्य भी इस कंपनी द्वारा कराए जाते हैं। लोकसभा क्षेत्र में बनने वाली अधिकांश सड़कें पवन कंस्ट्रक्शन की ओर से ही बनाई जाती हैं।

सांसद प्रतिनिधिका दामाद है सुमित
ठेकेदार सुमित सिंह मझारा गोंडा के भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के प्रतिनिधि राजेश सिंह का दामाद है। इसीलिए रसूख के चलते कोई भी कर्मचारी मुंह खोलने से डर रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पीटने के बाद सुमित ने धमकी दी कि यदि थाने जाओगे तो इससे भी बुरा अंजाम होगा। इसके बाद पीड़ित कर्मचारी सहम गया और फोन करके चला गया।

भ्रष्ट कर्मचारी है, सिर्फ तूतू-मैंमैं हुई
पवन सिंह मझारा का कहना है कि पीटने का कोई मामला नहीं है। जिस कर्मचारी की बात हो रही है वह भ्रष्ट है। सुमित से सिर्फ तूतू-मैंमैं हुई थी। कोई बड़ा मामला नहीं है। सारी चीजें मैनेज की जा रही हैं। पिटाई का आरोप निराधार है। सुमित का इससे पहले किसी से कोई विवाद नहीं हुआ है।


पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के अनुसार विवाद की सूचना मिली है। जिस कर्मचारी को पीटा गया है उसने अभी तहरीर नहीं दी है। कोतवाली नगर पुलिस को निर्देशित किया गया है। विधि सम्मत जो भी कार्रवाई होगी, की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed