फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   If your mobile number is linked to your EPIC ID, fill the SIR form online

Gonda News: इपिक आईडी से मोबाइल नंबर लिंक है तो ऑनलाइन भरें एसआईआर फाॅर्म

Fri, 21 Nov 2025 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
If your mobile number is linked to your EPIC ID, fill the SIR form online
सदर तहसील ​स्थित बीआरसी कक्ष में चुनाव की तैयारियों में जुटे एसडीएम सदर व अन्य। -संवाद 
गोंडा। लोकसभा व विधानसभा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण करके उसे भरवा रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदाता चाहें तो इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर ऑनलाइन भी अपना एसआईआर फाॅर्म भर सकते हैं, बशर्ते कि उनका मोबाइल नंबर वोटर आईडी (इपिक) से लिंक हो। अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो ऑनलाइन लॉगिन नहीं हो सकेगा। ऐसे में संबंधित मतदाता बीएलओ से संपर्क कर ऑफलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन

एडीएम आलोक कुमार ने डीडीओ, बीएसए, डीपीओ, डीपीआरओ और डीएसओ को पत्र भेजकर एसआईआर में बढ़-चढ़कर सहयोग की अपील की है। प्रगति अपेक्षाकृत ठीक न होने के कारण मुख्य निर्वाचन अधिकारी के स्तर से समीक्षा की जाएगी। इसमें जिलाधिकारी शामिल होंगी। अपेक्षित प्रगति लाने के लिए अनुभवी रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, कोटेदार और प्रधान समेत अन्य लोगों से बढ़-चढ़कर एसआईआर फॉर्म भरवाने की अपील की गई है। इसके साथ ही अन्य संभ्रांत लोगों से भी मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म भरने में मदद के लिए अपील की। एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता ने प्रगति लाने के लिए बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ, एडीओ पंचायत और पूर्ति निरीक्षक को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

ऐसे भरें ऑनलाइन एसआईआर फॉर्म
- इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इपिक नंबर डालकर मोबाइल पर भेजे गए ओटीपी से लॉगिन करें।
- एसआईआर फाॅर्म का विकल्प खुलेगा। इसमें पारिवारिक विवरण, निवास स्थिति, आधार लिंकिंग, नए मतदाताओं की जानकारी सहित जरूरी कॉलम भरने होंगे।
- फॉर्म सबमिट होते ही बीएलओ के पास सूचना पहुंच जाएगी।
- प्रशासन ने साफ कहा है कि यह सुविधा केवल उन्हीं मतदाताओं के लिए है, जिनकी वोटर आईडी में मोबाइल नंबर पहले से दर्ज है।

स्वयं फाॅर्म भरकर करें अपलोड

बीएलओ के माध्यम से फॉर्म को डिजिटाइलेशन किया जा रहा है। सहयोग के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी लगाए गए हैं। निर्धारित समय सीमा के भीतर एसआईआर की सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ न सिर्फ विभागीय कार्रवाई की जाएगी, बल्कि विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रियंका निरंजन, डीएम गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed