फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   If you are able to hire a lawyer then you will get help: Danish

अधिवक्ता रखने में सक्षम हैं तो मिलेगी मदद : दानिश

Thu, 23 Jan 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 23 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
If you are able to hire a lawyer then you will get help: Danish
गोंडा। न्यायालय के समक्ष सभी को अपना पक्ष रखने का अधिकार है। कोई व्यक्ति किसी मामले में आरोपी है और वह न्यायालय में पैरवी करने के लिए अधिवक्ता रखने में अक्षम है तो विधिक सेवा प्राधिकरण उसे निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराता है। सामान्य नागरिकों की तरह बंदियों के भी अपने मूलभूत अधिकार हैं, जिससे उन्हें वंचित नहीं किया जा सकता। ये बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अधिवक्ता परिषद के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को मंडलीय कारागार में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में अपर जिला जज व विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने कहीं। अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत की महामंत्री मीनाक्षी सिंह परिहार ने कहा, सभी तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अधिवक्ता परिषद संकल्पित है। प्रांतीय उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि यदि किसी को भी कोई भी विधिक जानकारी या सहायता चाहिए तो वो अधिवक्ता परिषद या विधिक सेवा प्राधिकरण से मदद ले सकता है। चीफ डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार सिंह, डिप्टी जेलर सुरेश सिंह व असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल बृजलाल तिवारी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर धनलाल तिवारी, जयप्रकाश सिंह, डिप्टी जेलर शैलेंद्र वर्मा, रंजना शुक्ला, अनिमेष चतुर्वेदी, प्रभात श्रीवास्तव, आदित्य द्विवेदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed