फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   If the son wants to be safe, then give 70 lakhs

बेटा सलामत चाहिए तो 70 लाख दे दो

Wed, 03 Aug 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
If the son wants to be safe, then give 70 lakhs
गोंडा। लखनऊ के रहने वाले एक युवक ने फेसबुक अकाउंट पर एक व्यक्ति को उसके लापता बेटे की सलामती के लिए धमकी देकर 70 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से बुधवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन व 1200 रुपये नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन

तरबगंज की रगड़गंज चौकी प्रभारी कामेश्वर राय ने बताया कि क्षेत्र के बेलसर गांव निवासी रामू सिंह का बेटा चमन सिंह पांच माह पहले घर से बुलेट बाइक से निकला था। मगर वह वापस नहीं लौटा। तलाश के दौरान उसकी बाइक नवाबगंज के समीप बरामद हुई थी। मगर चमन सिंह का आज तक पता नहीं चल सका। इसी बीच एक व्यक्ति ने फेसबुक पर रामू सिंह से बेटे चमन सिंह की सलामती की धमकी देकर 70 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। उसने धमकाया कि- लापता बेटे की सलामती चाहिए तो 70 लाख दे दो।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने बताया कि रामू सिंह का बेटा पांच माह से लापता है, इस वजह से वह डर गए कि रंगदारी मांगने वाला कहीं उनके बेटे को कोई नुकसान न पहुंचा दे। उन्होंने तरबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की पड़ताल के लिए सर्विलांस सेल को भी लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विलांस से मिली लोकेशन के आधार पर लखनऊ के सीतापुर रोड के महाराजा अग्रसेन नगर निवासी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि बेलसर गांव में उसकी रिश्तेदारी है। इसके चलते उसका बेलसर गांव में आना-जाना है। जब उसे पता चला की रामू सिंह का बेटा चमन लापता है तो उसने सोचा कि क्यों ने बेटे की सलामती का डर दिखाकर उनसे रंगदारी वसूल ली जाए।

कुलदीप का उम्मीद थी कि रामू सिंह आसानी से रकम दे देंगे। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी कुलदीप के पास से एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन व 1200 रुपये नकदी बरामद हुई है। आरोपी कुलदीप को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed