{"_id":"5d938de28ebc3e016025fe86","slug":"if-the-dowry-is-not-found-the-married-woman-is-driven-away-from-home-gonda-news-lko4846298114","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज नहीं मिला तो विवाहिता को घर से भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज नहीं मिला तो विवाहिता को घर से भगाया
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मेहरवानाबाद में दहेज की मांग में बुलेट बाइक, तीन लाख नगद व पांच बिस्वा जमीन न मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से भगा दिया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पति, ससुर व देवर सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया गया है।
कटरा बाजार थाना क्षेत्र के मेहरवानाबाद ग्राम पंचायत के मजरे फूलपुर निवासी रहमत पत्नी शमशाद ने सोमवार की रात थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी पांच पूर्व शमशाद के साथ हुई थी। रहमत ने बताया कि उसकी शादी में उसके पिता ने अपने हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। उसके तीन वर्ष का एक लड़का भी है।
पीड़िता रहमत का आरोप है कि उसके ससुराल वाले दहेज में बुलेट मोटर साइकिल, तीन लाख रुपये व चौराहे की पांच बिस्वा भूमि मांग रहे हैं। ससुराल वाले कहते हैं कि दहेज की मांग न पूरी करने पर जान से मारकर शव को गायब कर देंगे। आरोप है कि बीते 20 सितंबर की रात को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडे से मारपीट कर घर से भगा दिया और कहा कि अब दोबारा आओगी तो काटकर नदी में फेंक देंगे।
विज्ञापन
पीड़िता ने थाने पर गई तो वहां उसकी कोई सुनवायी नहीं हुई तो वह पुलिस अधीक्षक के यहां कार्रवाई के लिए गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पति शमशाद, देवर इंशाद, देवर नौशाद, ससुर मुबारक व चचेरे ससुर ननगोड़े के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित कई धाराओं में केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि रहमत के तहरीर पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।