फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   If revenue recovery target is not met, salary will be deducted, notice will be given

राजस्व वसूली लक्ष्य नहीं किया पूरा तो कटेगा वेतन, मिलेगी नोटिस

Fri, 10 Sep 2021 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
If revenue recovery target is not met, salary will be deducted, notice will be given
गोंडा के कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग समीक्षा करते डीएम। - फोटो : GONDA
गोंडा। कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली कार्यों में पीछे रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ डीएम ने कड़ा एक्शन लिया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक में लक्ष्य के अनुरूप प्राप्ति न करने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने, कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की हैं।
विज्ञापन

बैठक के दौरान स्टांप देयकों में पीछेे रहने पर सब रजिस्ट्रार तरबगंज का वेतन रोकने, देयकों की जानकारी न दे पाने व पोर्टल पर प्रदर्शित डाटा एवं उपलब्ध कराए गए डाटा में भिन्नता मिलने पर ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्य के खिलाफ कार्यवाही के लिए आयुक्त वाणिज्य कर को पत्र लिखा गया।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव वाणिज्य को पत्र लिखने, लक्ष्य के अनुरूप प्राप्ति न करने एवं बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर वन विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब करने, खनन की राजस्व वसूली न करने पर सभी तहसीलदारों व सीआरए का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने, मण्डी की वसूली संतोषजनक न करने पर सभापति मंडी व मंडी सचिव का वेतन रोकने, विद्युत देयकों संबंधी सही स्टेटमेंट न प्रस्तुत करने पर जिम्मेदारों का उत्तरदायित्व निर्धारित करने तथा स्वामित्व योजना के तहत घरौनी का अक्षंाश व देशांतर की फीडिंग न कराने पर एसडीएम मनकापुर, तहसीलदार मनकापुर व तरबगंज से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में डीएम ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति न हासिल करने वाले सभी अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। समीक्षा बैठक में स्टाम्प, आबकारी, परिवहन, विद्युत, वन, खनन, सिंचाई, श्रम, बैंक देय, वाणिज्य कर की समीक्षा के साथ ही विभिन्न स्तरों पर लम्बित वादों एवं शिकायती प्रकरणों की भी समीक्षा हुई।
डीएम ने आदेश दिए कि जिन अधिकारियों के स्तर पर तीन माह से अधिक अवधि के प्रकरण लंबित हैं, उनका वेतन अग्रिम आदेशों तक आहरित न किया जाय। यह भी निर्देश दिए कि एसडीएम स्वयं अपनी तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी थानों का निरीक्षण कर लें।
फौजदारी मामलों की पत्रावलियां समय से दाखिल दफ्तर करा दें। आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि अवैध शराब के विरूद्ध अभियान चलाएं। एआरटीओ को निर्देश दिए कि प्रवर्तन मामलों में तेजी लाएं तथा पकड़े गए वाहन स्वामियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराएं।

बैठक में उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर अपवंचन के मामलों, बैंक देयकों के मामलों में आरसी जारी कराकर वसूली सुनिश्चित कराएं। उन्होंने एडीएम को निर्देश दिए कि वे सप्ताह के प्रत्येक बुधवार व शनिवार को सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के साथ बैठक कर उन्हें रिपोर्ट दें।
स्टांप वादों के शत-प्रतिशत निस्तारण के लिए एसडीएम को निर्देश दिए कि वे स्वयं मौका मुआयना कर प्रकरणों को निस्तारित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed