फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   hospital,Minister,inspection

बिना दवा-इलाज न लौटने पाए कोई भी मरीज

Thu, 05 May 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
hospital,Minister,inspection
फोटो-13-गोंडा में बेलसर के बदलेपुर कंपोजिट विद्यालय में बच्चे से पहाड़ा सुनते प्रभारी मंत्री। -सं? - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले में विकास और व्यवस्था को खंगालने के लिए योगी सरकार के तीन मंत्रियों ने गुरुवार को ताबड़तोड़ निरीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के साथ राज्यमंत्री अनूप प्रधान और रवींद्र जायसवाल ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। कैबिनेट मंत्री ने 283 करोड़ से बन रहे मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय से निर्माण पूरा हो, गुणवत्ता पर पूरी नजर रखने की हिदायत दी। इसके बाद वह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने दवा वितरण काउंटर की व्यवस्था देखी और मरीजों से जानकारी ली। निर्देश दिया कि लाइन में जब तक एक भी मरीज है, तब तक काउंटर खुला रहेगा। कोई भी बिना दवा के न लौटे।
विज्ञापन

उन्होंने दवा या इलाज के नाम पर किसी तरह की वसूली की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। ओपीडी को देखा और चिकित्सकों को मरीजों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। कोविड से बचाव के लिए सीएमओ से टीकाकरण को तेजी से पूरा करने और संभावनाओं पर सतर्क रहने के निर्देश दिए। बेलसर के बदलेपुर गोआश्रय केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गोआश्रय केंद्र की व्यवस्था को देखकर सराहा और जिले की सभी गोआश्रय केंद्रों की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया। वहीं, कंपोजिट स्कूल, बदलेपुर में छात्रों से पहाड़ा सुना। यहीं के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों की देखरेख पर जोर दिया। तीनों मंत्रियों ने हलधरमऊ के हरसिंहपुर में सचिवालय और शौचालय का निरीक्षण किया। बालपुर स्वास्थ्य केंद्र देखा। गांव के निरीक्षण में बीडीओ रामाज्ञा मौर्या को फटकार लगाई और सुधार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्रियों ने निरीक्षण कर जानी हकीकत
जिले में कैैबिनेट मंत्री के साथ आए दोनों राज्य मंत्रियों ने अलग-अलग निरीक्षण किया। राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पंतनगर का निरीक्षण किया। वहां पर व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। साफ-सफाई पर संतोष जताया। झंझरी के कंपोजिट विद्यालय खोरहंसा का निरीक्षण किया। वहां छात्रों के नामांकन व गतिविधियों की जानकारी ली। काजीदेवर गोआश्रय केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्था को परखा। स्टांप एवं पंजीयन राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने रजिस्ट्री कार्यालय का निरीक्षण किया। कहा कि किसी को भी दिक्कत न हो और चेतावनी दी कि किसी तरह की गड़बड़ी पर कार्रवाई होगी। नगर पंचायत खरगूपुर के शहरी गोआश्रय केंद्र का निरीक्षण किया। नवीन गल्लामंडी में गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने ली राहत की सांस
पूरे दिन मंत्री समूह की मौजूदगी से अफसरों की दौड़भाग बनी रही। देरशाम तक चले निरीक्षण कार्यक्रम पूरे होने के बाद राहत की सांस ली। सीडीओ शशांक त्रिपाठी के साथ ही एसपी संतोष कुमार मिश्र आदि अधिकारी मंत्री के साथ निरीक्षण के दौरान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed