{"_id":"630515160fdc8914006d36f4","slug":"hospital-gonda-problem-gonda-news-lko6449334146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी हंसी मजाक में मस्त, मरीज कतार में पस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी हंसी मजाक में मस्त, मरीज कतार में पस्त
विज्ञापन
फोटो-5-गोंडा जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए खुद स्ट्रेचर खींचकर बिटिया को ले जाते परिजन। -संवा?
- फोटो : GONDA
गोंडा। तमाम प्रयासों के बाद भी जिला अस्पताल की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निरीक्षण के दौरान व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे, बावजूद इसके यहां पर मनमानी का खेल जारी है। हालत ये है कि पर्चा काउंटर से लेकर दवा लेने तक मरीजों को घंटों लाइन लगानी पड़ रही है। लाइन में इंतजार करने वाले लोग थककर बैठ जाते हैं। जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। तीमारदारों का कहना है कि काउंटर पर जाने पर मौजूद कर्मी हंसी मजाक में व्यस्त रहते हैं, लाइन में लगे मरीजों का ध्यान नहीं रखते।
मंगलवार दोपहर जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर मरीजों की भीड़ लगी थी। लोग एक-दूसरे से तूतू-मैं-मैं करते दिखे। हर कोई जल्द से जल्द पर्चा कटवाने की जिद पर अड़ा था। डॉक्टरों के कमरे के सामने मरीजों व तीमारदारों की भीड़ लगी रही। काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब लोग थक गए तो वह बैठ गए। यही हाल हड्डी रोग विभाग के सामने दिखा। मरीजों की भीड़ गलियारे में दूर-दूर तक लगी हुई थी। तमाम लोग यहां फर्श पर बैठे मिले। मरीजों व तीमारदारों का कहना था कि डॉक्टर को दिखाने व प्लास्टर बंधवाने के लिए आए हैं, लेकिन दोपहर हो गई, अब तक नंबर नहीं आया है। एक्स-रे कराने से लेकर प्लास्टर बंधवाने तक कई-कई घंटे लग जाते हैं।
यही हाल दवा काउंटर पर थी। यहां पर भी हाथ में पर्चा लेकर लोग भटक रहे थे। यहां मिले पंडरीकृपाल के बिसवा गनेश निवासी विष्णु प्रताप बताया कि काफी देर से लाइन में खड़े हैं। कर्मी अंदर हंसी-मजाक में व्यस्त हैं। इसीलिए भीड़ लगी हुई है। कहा कि यहां वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग काउंटर बना है, लेकिन चहेते लोगों को उसी काउंटर से दवा दे दी जाती है। जिससे अन्य लोगों को दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
खुद स्ट्रेचर खींचकर जांच के लिए पहुंचे परिजन
जिला अस्पताल के क्षेत्रीय निदान केंद्र में एक व्यक्ति बिटिया को स्ट्रेचर पर लिटाकर खुद खींचते हुए जा रहा था। बताया कि बिटिया को चोट लग गई है। वह चलने में असमर्थ है। इमरजेंसी में दिखाया, डॉक्टर ने एक्स-रे कराने की सलाह दी, लेकिन कोई भी कर्मचारी स्ट्रेचर लेकर नहीं आया। उसे खुद स्ट्रेचर खींचकर जांच कराने के लिए जाना पड़ा।
मरीज आएंगे तो बढ़ेगी भीड़
जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. इंदुबाला से जब लाइन व तीमारदार के खुद स्ट्रेचर खींचने की बात की गई तो उन्होंने उल्टे सवाल करना शुरू कर दिया। कहा कि मरीज आएंगे तो भीड़ बढ़ेगी ही।