{"_id":"61d5e476106b966e4d3ea646","slug":"hospital-gonda-news-lko612160931","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का सीएचसी अधीक्षक ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का सीएचसी अधीक्षक ने किया उद्घाटन
विज्ञापन
गोंडा के करनैलगंज में उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करते सीएचसी अधीक्षक डा सुरेश चंद्रा।
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज (गोंडा)। नवनिर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र का समारोह पूर्वक उद्घाटन किया गया। सीएचसी करनैलगंज के अधीक्षक डॉ. सुरेश चन्द्रा ने फीता काटकर उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया।
बुधवार को उप स्वास्थ्य केंद्र बुढ़वलिया के परिसर में उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। अध्यक्षता सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेश चन्द्रा व संचालन नेत्र परीक्षण अधिकारी अवधेश कुमार गोस्वामी ने किया। अधीक्षक ने फीता काटकर उप स्वास्थ्य केंद्र बुढ़वलिया का उद्घाटन किया। प्रधान प्रतिनिधि मैनुद्दीन ने अधीक्षक सहित स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ. चन्द्रा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम बुढ़वलिया में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया है। आसपास की ग्राम पंचायत की महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं के लिये दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी। उन्हें प्राथमिक स्तर की सुविधाएं उप स्वास्थ्य केंद्र पर मिलती रहेगी।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली समस्त सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक संजय कुमार यादव ने स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में बताते हुये कहा कि जल्द इस उप स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव की सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी। बीसीपीएम सुरेंद्र यादव, क्षेत्रीय एएनएम शालिनी श्रीवास्तव, नर्स मेंटर गुड़िया, स्टाफ नर्स कल्पना मौर्या, पंकज सिंह, अंकुर सिंह, अरुणेंद्र सिंह, अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।