फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   hospital,Death,CORONA

कोरोना से एक की मौत 93 नए संक्रमित

Sun, 30 Jan 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
hospital,Death,CORONA
ोटो-19 गोंडा के गांव में जाकर कोरोनारोधी टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार जरुर धीमी हुई है, लेकिन संक्रमितों के मौत का सिलसिला जारी है। शनिवार को कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले भी कोरोना संक्रमण से तीन लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं कोरोना संक्रमण से पीड़ित 31 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती होकर इलाज करवा रहे हैं। रविवार को कोरोना संक्रमण के 93 नए केस सामने आए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण जानलेवा हो रहा है। इस सप्ताह में नए संक्रमितों की तादात में जरुर कमी आई है, लेकिन संक्रमण से मौत का सिलसिला शुरु हो गया है। शनिवार को एससीपीएम अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हो गई। लोहारनपुरवा निवासी राम सेवक को बीमारी की वजह से शुक्रवार को शहर के एससीपीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। शनिवार को संक्रमित मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पिछले दिनों तीन अन्य लोगों की मौत हो चुकी है। जिसके साथ ही तीसरी लहर में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या चार हो गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ जयगोविंद ने बताया कि मरने वाले कोरोना संक्रमित की उम्र अधिक थी तथा वह अन्य बीमारी से ग्रसित था। निजी नर्सिग होम के संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वह बिना कोरोना जांच कराए किसी भी मरीज को भर्ती न करें। संक्रमित मरीजों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए सामान्य मरीजों से अलग भर्ती किया जाय। जिससे अन्य मरीजों में संक्रमण न फैल सके।
विज्ञापन

संक्रमण के 93 नए केस मिले
रविवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 93 नए कोरोना संक्रमित मिले। नए संक्रमितों को कोरोना किट की दवाएं देकर होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिया गया। वहीं 112 लोगों का होम आइसोलेशन ओवर होने से उन्हे स्वस्थ मान लिया गया। जिसके साथ अब जिले में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 389 बची।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 संक्रमित अस्पतालों में भर्ती
कोरोना संक्रमण के अधिकांश मरीज होम आइसोलेेशन में रहकर ठीक हो जा रहे हैं। वहीं 31 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। संक्रमण के हल्के लक्षण वाले मरीजों को लेवल वन, तथा गंभीर मरीजों को लेवल टू व लेवल थ्री में भर्ती कराया गया है। एल वन अस्पताल में 12 संक्रमित जिला जेल में बनाए गए अस्थाई सेल में तथा एक मरीज लखनऊ में भर्ती कराया गया हैं। लेवल टू में 9 मरीज जिले के निजी अस्पताल, एक मरीज कोविड अस्पताल तथा एक मरीज लखनऊ में भर्ती हैं। जबकि कोरोना संक्रमण से गंभीर बीमार आठ मरीज लखनऊ में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed