फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   hiv tb test jail prisinor gonda

Gonda News: 11 बंदियों में टीबी व तीन में एचआईवी के लक्षण

Wed, 22 Feb 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 22 Feb 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
hiv tb test jail prisinor gonda
जांच करते चिकित्सक।
गोंडा। क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत दो दिनों की जांच में मंडलीय कारागार में निरुद्ध 11 बंदियों में टीबी व तीन में एचआईवी के लक्षण मिले हैं। जबकि दो दर्जन से बंदी अधिक कई महीनों से त्वचा रोगों से परेशान हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मंडलीय कारागार में निरुद्ध विचाराधीन बंदियों और सजायाफ्ता कैदियों की जांच की गई। जिसमें 11 बंदियों में टीबी के लक्षण मिले। उनके कफ का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया। इस दौरान 495 बंदियों की एचआईवी जांच कराई गई। तीन मरीजों में एचआईवी संक्रमित होने के लक्षण मिले हैं।
विज्ञापन


बता दें कि क्षय रोग उन्मूलन के तहत बीस फरवरी से 23 फरवरी तक जिला जेल, नारी निकेतन, वृद्ध आश्रम, अनाथालय, बाल संरक्षण गृह, मदरसा व नवोदय विद्यालयों में सैंपल लेकर टीबी की जांच की जानी थी। इसके तहत मंडलीय कारागार में बंदियों की जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कारागार में सजा काट रहे दो दर्जन से अधिक बंदी दाद, खुजली व चर्म रोगों से परेशान हैं। हाल ही में जामनत पर रिहा एक कैदी के अनुसार कारागार में इलाज का समुचित व्यवस्था नहीं है। चिकित्सीय शिविर लगाता है तो उसी में इलाज की खानापूर्ति की जाती है। बदलते मौसम की वजह से भी कैदी व बंदियों की बीमारियां बढ़ रही हैं।


मरीजों का सैंपल लेकर जांच को भेजा
अभियान के तहत जिला कारागार, बाल संरक्षण गृह, वृद्धाश्रम व 42 मदरसों में टीबी व एचआईवी की स्क्रीनिंग कराई गई। अन्य नवोदय विद्यालयों मे जांच कराई जाएगी। संभावित मरीजों का सैंपल लेकर जांच किया जाएगा। उसके बाद उनका इलाज शुरू होगा।
- डॉ. जय गोविंद, जिला क्षय रोग अधिकारी
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed