{"_id":"5766e2164f1c1b506411b60e","slug":"helper-s-death-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में हेल्पर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में हेल्पर की मौत
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर वाहनों की ओवर स्पीड से दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार की भोर तेज रफ्तार मिनी ट्रक कालीथान गांव के निकट सड़क के किनारे खड़े बालू लदे ट्रक से टकरा गया। हादसे में मिनी ट्रक के हेल्पर की मौत हो गई तथा चालक घायल हो गया।
बलरामपुर-तुलसीपुर नेशनल हाईवे बौद्ध परिपथ पर रविवार की भोर कालीथान गांव के निकट तुलसीपुर से बलरामपुर की तरफ आ रहा तेज रफ्तार मिनी ट्रक सड़क के किनारे खड़े बालू लदे ट्रक में पीछे से टकरा गया। हादसे में मिनी ट्रक का हेल्पर व चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गैड़हवा निवासी मिनी ट्रक के हेल्पर मकसूद अहमद (40) की मौत हो गई। जरवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुर्गानगर निवासी ट्रक चालक रंजीत कुमार वर्मा का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
नगर कोतवाल अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि हेल्पर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन मेवा लाल पुलिस चौकी इंचार्ज राघवेंद्र प्रताप सिंह कर रहे हैं।