फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Headmistress of upper primary school of Banwaria suspended

Gonda News: बनवरिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

Sat, 02 Dec 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 02 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Headmistress of upper primary school of Banwaria suspended
गोंडा। परिषदीय विद्यालयों में शीतऋतु के दौरान सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक पठन-पाठन कराया जाना है, लेकिन शिक्षक विद्यालय में देरी से पहुंच रहे हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसका खुलासा बीएसए की जांच में हुआ है। झंझरी के बनवरिया उच्च प्राथमिक विद्यालय में 9:40 तक कोई शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचा। नदारद प्रधानाध्यापिका कुमुद कुशवाहा को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। सहायक अध्यापिका को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

बनवरिया उच्च प्राथमिक विद्यालय में कुल 80 बच्चे पंजीकृत हैं। प्रधानाध्यापिका कुमुद कुशवाहा के अलावा सहायक अध्यापिका रिजवाना निहाल और हेमलता सिंह कार्यरत हैं। 25 नवंबर को बीएसए ने विद्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान मौके पर कोई शिक्षिका नहीं मिलीं। महज एक रसोइया के भरोसे विद्यालय खुला मिला। इस दौरान कुल 21 बच्चे मौजूद थे। आसपास रहने वाले अभिभावक अशोक कुमार मिश्र और सौरभ कुमार समेत अन्य ने बीएसए को बताया कि शिक्षिकाएं विद्यालय नहीं आती हैं।
विज्ञापन

बीएसए ने शिक्षिकाओं का इंतजार किया तो सुबह 9:40 तक कोई विद्यालय नहीं पहुंचा। इस दौरान 9:45 पर सबसे पहले सहायक अध्यापिका हेमलता सिंह पहुंचीं। इसके पांच मिनट बाद रिजवाना निहाल पहुंचीं। बीएसए ने प्रधानाध्यापिका की जानकारी चाही तो मौके पर नहीं मिलीं। बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है। देरी से पहुंचने वाली शिक्षिकाओं से नोटिस देकर जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सदस्यीय टीम ने शुरू किया जांच
बीएसए ने विद्यालय में अव्यवस्थाओं की जांच के लिए बेलसर बीईओ आरके सिंह और बीईओ मुजेहना हेमलता त्रिपाठी को मामले की जांच सौंपी है। बीएसए ने निलंबित प्रधानाध्यापिका से किसी अन्य सेवा, सेवायोजन, व्यापार और वृत्ति व्यवसाय न लगे होने को लेकर प्रमाण पत्र मांगा है। नामित अधिकारियों ने जांच शुरू की है।

जवाब मिलने के बाद शिक्षिकाओं पर होगी कार्रवाई
बीएसए प्रेमचंद यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मौके पर कोई नहीं मिला। प्रधानाध्यापिका को निलंबित किया गया है। शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। जवाब आने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। पठन-पाठन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed