फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   He strangled his wife to death with a sari.

Gonda News: साड़ी से गला कसकर पत्नी को मौत के घाटा उतारा

Tue, 30 Sep 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 30 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
He strangled his wife to death with a sari.
मां की हत्या के बाद गुमसुम बैठे दोनों बच्चे।
विश्नोहरपुर/नवाबगंज। तुलसीपुर मांझा पांडेयपुरवा निवासी कांति उर्फ पूनम (35) की पति राजू पांडेय ने सोमवार रात पिटाई के बाद साड़ी से गला कसकर हत्या कर दी। मंगलवार को महिला का शव घर से 500 मीटर दूर पूरब पट्टी में एक गैस एजेंसी के पास पड़ा मिला। पुलिस ने आरोपी पति राजू पांडेय को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूनम के भाई की तहरीर पर पति राजू पांडेय व उसके चाचा के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। तीन दिन पूर्व विवाद के बाद कांति कहीं चली गईं थीं। सोमवार रात 12 बजे वह लौटीं थी। इसके बाद घर आने के लिए पति राजू पांडेय को फोन किया। वहां पहुंचे राजू पांडेय व कांति के बीच फिर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि राजू ने कांति का मोबाइल तोड़ दिया। इसके बाद डंडे से पिटाई कर साड़ी से गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गैस एजेंसी के पीछे सुनसान स्थान पर फेंककर भाग गया। विवाहिता के सिर व माथे पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

उधर, मंगलवार सुबह करीब छह बजे शौच के लिए निकले लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि अयोध्या के हैदरगंज निवासी कांति के भाई ज्वाला प्रसाद मिश्र की तहरीर पर पति राजू पांडेय व उसके चाचा अलखराम पांडेय के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया। फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करने के बाद आरोपी राजू से पूछताछ की जा रही है। घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया गया है। चाचा अलखराम पांडेय की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता ने पुलिस से भी की थी शिकायत
परिजनों के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले राजू पांडेय सूरत से लौटा था। पत्नी कांति पर शक करने से दोनों के बीच अक्सर विवाद हो रहा था। तीन दिन पहले कांति ने नवाबगंज पुलिस को पति के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद कांति घर से चली गईं। सोमवार देर रात वापस लौटने के बाद नाराज पति ने वारदात को अंजाम दिया।


पति-पत्नी के विवाद में अनाथ हो गए दो बच्चे
परिजनों के मुताबिक, करीब 13 साल पहले कांति व राजू पांडेय की शादी हुई थी। दोनों से दो बेटे अमर पांडेय व समर पांडेय हैं। घर के दरवाजे पर दोनों बच्चे बैठे रोते नजर आए। घर में बुजुर्ग दादी सरोज हैं। राजू के दोनों भाई पप्पू व संजय सूरत में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed