फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Haryana's wrestlers were heavy on the second day as well

Gonda News: दूसरे दिन भी हरियाणा के पहलवानों का दबदबा

Mon, 17 Apr 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 17 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Haryana's wrestlers were heavy on the second day as well
गोंडा के नंदिनीनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुश्ती लड़ते पहलवान। - संवाद
गोंडा। नंदिनी नगर महाविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही कुश्ती चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को भी दोनों प्रतियोगिता में हरियाणा के पहलवानों का दबदबा कायम रहा। सोमवार को ओपन रैंकिंग नेशनल चैंपियनशिप में ग्रीकोरोमन तथा अंडर-17 में बालिकाओं की कुश्ती प्रतियोगिता हुई। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने चारों मैट पर पहलवानों के हाथ मिलवाकर खेल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सोमवार को ओपन रैंकिंग नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में महिलाओं के 53 किलो भारवर्ग में दिल्ली की नेहा शर्मा ने गोल्ड, हरियाणा की मंजू कुमारी ने सिल्वर, हरियाणा की ही सीमा तथा मनीषा ने कांस्य पदक जीता। 57 किलो भारवर्ग में अंजू ने गोल्ड, निकिता ने सिल्वर, ऊषा व मनीषा ने कांस्य पदक जीता। ये चारों भी हरियाणा की हैं।
विज्ञापन

पुरुषों की ओपन रैंकिंग चैंपियनशिप में 130 किलो भारवर्ग में पुष्पेंदर ने गोल्ड, हरदीप ने सिल्वर, प्रेम तथा मेहर सिंह ने कांस्य पदक जीता। ये चारों भी हरियाणा के हैं। 67 किलो भारवर्ग में दिल्ली के सचिन राना ने गोल्ड, हरियाणा के राजीत ने सिल्वर, हरियाणा के ही सूरज मल तथा अनिल ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

82 किलो भारवर्ग में पंजाब के गुरप्रीत सिंह ने गोल्ड, हरियाणा के रवि मलिक ने सिल्वर, हरियाणा के ही अमन कुमार तथा मंजीत ने कांस्य पदक जीता। 55 किलो भारवर्ग में हरियाणा के ललित ने गोल्ड, हरियाणा के सुमित ने सिल्वर, हरियाणा के ही सुमित तथा यूपी के पंकज यादव ने कांस्य पदक जीता।
अंडर-17 में बालिका के 65 किलो भारवर्ग में दिल्ली की शिक्षा ने गोल्ड, हरियाणा की साक्षी ने सिल्वर, हिमाचल प्रदेश की प्रेरणा तथा यूपी की कशिश ने कांस्य पदक जीता। 73 किलो भारवर्ग में हरियाणा की काजल ने गोल्ड, दिल्ली की गीतिका ने सिल्वर, केरल की फिदा फातिमा तथा यूपी की अंजली ने कांस्य पदक जीता।
69 किलो भारवर्ग में हरियाणा की दीपिका ने गोल्ड, महाराष्ट्र की शिवानी ने सिल्वर, दिल्ली की सृष्टि तथा कर्नाटक की मनीषा ने कांस्य पदक जीता। 43 किलो भारवर्ग में हरियाणा की प्रवीन ने गोल्ड, दिल्ली की ओट्टी कुमारी ने सिल्वर, महाराष्ट्र की वीना तथा यूपी की ईशा खोखर ने कांस्य पदक जीता। 40 किलो भारवर्ग में हरियाणा की प्रीति ने गोल्ड, महाराष्ट्र की श्रावणी ने सिल्वर, झारखंड की खुशबू तथा राजस्थान की कशिश ने कांस्य पदक जीता।
46 किलो भारवर्ग में हरियाणा की रीतिका ने गोल्ड, दिल्ली की अंतरा ने सिल्वर, महाराष्ट्र की गौरी तथा मध्यप्रदेश की मुस्कान ने कांस्य पदक जीता। 49 किलो भारवर्ग में कर्नाटक की श्वेता संजय ने गोल्ड, बिहार की निर्जला कुमारी ने सिल्वर, हरियाणा की नयना तथा दिल्ली की तान्या फोगट ने कांस्य पदक जीता।
53 किलो भारवर्ग में हरियाणा की रजनीता ने गोल्ड, राजस्थान की अंजली ने सिल्वर, यूपी की काजल तथा महाराष्ट्र की अहिल्या ने कांस्य पदक जीता। 57 किलो भारवर्ग में हरियाणा की नेहा ने गोल्ड, महाराष्ट्र की प्रगति ने सिल्वर, दिल्ली की दिव्या तथा कर्नाटक की लक्ष्मी संजय ने कांस्य पदक जीता। 61 किलो भारवर्ग में हरियाणा की सबिता ने गोल्ड, राजस्थान की अश्वनी ने सिल्वर, दिल्ली की यशिता तथा यूपी की लीजा ने कांस्य पदक जीता।

इस मौके पर भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष करन भूषण सिंह, वीएन प्रसाद, दुष्यंत शर्मा, आईडी नानावती, जयप्रकाश, एसपी देशवाल, रजनीश कुमार, महाविद्यालय के प्रशासक राम कृपाल सिंह, प्राचार्य डॉ. बीएल सिंह, डॉ. देवानंद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed