फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Haryana champion in grappling wrestling

Gonda News: ग्रैपलिंग कुश्ती में हरियाणा चैंपियन

Sun, 27 Nov 2022 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Haryana champion in grappling wrestling
गोंडा। नंदिनी नगर महाविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय नेशनल ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप के अंतिम दिन गे और नोगी स्टाइल की प्रतियोगिता कराई गई। रविवार को चैंपियनशिप की शुरुआत भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराई। हरियाणा ने सबसे अधिक पदक जीत कर ट्रॉफी अपने नाम की। राजस्थान दूसरे व दिल्ली तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

वहीं, सर्विसेज में एससबी ने पहला व यूपी पुलिस ने दूसरा स्थान हासिल किया। हरियाणा की टीम ने 45 स्वर्ण, 26 रजत, व 45 कांस्य पदक जीते। राजस्थान 15 स्वर्ण, नौ रजत व 20 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। दिल्ली ने 11 स्वर्ण, सात रजत व 15 कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। यूपी की टीम 11 स्वर्ण, पांच रजत व 15 कांस्य पदक जीतकर चौथे स्थान पर रही। ग्रेपलिंग कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कपूर व सचिव बिरजू शर्मा ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी।
विज्ञापन

जूनियर चैंपियनशिप में पुरुषों के नोगी स्टाइल के 62 किलो भारवर्ग में दिल्ली के आकाश भारती ने स्वर्ण, राजस्थान के रवि चौधरी ने रजत व हरियाणा के विष्णु कुमार व राजस्थान के मनीष कुमावत ने कांस्य पदक जीता। नोगी के 92 किलो भारवर्ग में राजस्थान के आशीष शर्मा ने स्वर्ण, गुजरात के सोनी चिराग ने रजत तथा हरियाणा के दीपक व चंडीगढ़ के मोहित सिंह ने कांस्य पदक जीता। नोगी के 58 किलो भारवर्ग में हरियाणा के अंकुश ने स्वर्ण, हरियाणा के अरुण ने रजत तथा नंदिनी नगर महाविद्यालय के कृष्णकांत व दिल्ली के तुषार ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर गर्ल्स के नोगी स्टाइल के 53 किलो भारवर्ग में हरियाणा की संध्या ने स्वर्ण, यूपी की स्वाति ने रजत तथा राजस्थान की रिया कुमावत व यूपी की मीनाक्षी ने कांस्य पदक जीता। ग्रेपलिंग के कैडेट कैटेगरी के पुरुष वर्ग की नोगी स्टाइल में 76 किलो भारवर्ग में दिल्ली के सचिन जयवीर ने स्वर्ण, हरियाणा के आदित्य ने रजत तथा हरियाणा के संदीप व हिमाचल प्रदेश के हर्षित गौर ने कांस्य पदक जीता। कैडेट पुरुष के गे स्टाइल के 50 किलो भारवर्ग में हरियाणा के साहिल ने स्वर्ण, हरियाणा के वंश ने रजत व हरियाणा के नवीन व यूपी के फरहान ने कांस्य पदक जीता।
कैडेट नोगी के 69 किलो भारवर्ग में हरियाणा के विपुल ने स्वर्ण, पंजाब के जोबनजीत सिंह ने रजत व हरियाणा के उधम व प्रिंस ने कांस्य पदक जीता। महिलाओं के 52 किलो भारवर्ग में हरियाणा की निशा ने स्वर्ण, नंदिनी नगर की आरती सिंह ने रजत तथा हरियाणा की रीना व राजस्थान की राधिका सिंह ने कांस्य पदक जीता। नोगी के 40 किलो भारवर्ग में यूपी की सपना ने स्वर्ण, हरियाणा की प्रिया ने रजत व हरियाणा की ही शीतल व चंडीगढ़ की ललिता धनकड़ ने कांस्य पदक जीता।

नोगी के 38 किलो भारवर्ग में राजस्थान की पायल कुमावत ने स्वर्ण, आंध्र प्रदेश की एसिड सिवम्मा व टी. अनुशा ने कांस्य पदक जीता। नोगी के 43 किलो भारवर्ग में राजस्थान की विनीता राय ने स्वर्ण, राजस्थान की लोशिका बागरी ने रजत व राजस्थान की ही किरन कुमारी मीना व आंध्र प्रदेश की एस. स्वाथी ने कांस्य पदक जीता। नोगी के 46 किलो भारवर्ग में यूपी की शिवानी ने स्वर्ण, हिमाचल प्रदेश की सुरुभि ठाकुर ने रजत व यूपी की स्वाति यादव व हरियाणा की लक्ष्मी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed