फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   hanuman temple

सुन लो मेरी पुकार, पवनसुत विनती बारंबार

Tue, 17 May 2022 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
hanuman  temple
फोटो-13-गोंडा में दुखहरणनाथ मंदिर के समीप प्रसाद वितरण करते लोग।-संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार को बड़ा मंगल के रूप में मनाया गया। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर भंडारे की धूम रही। जगह-जगह प्याऊ लगाया गया। श्रद्धालुओं ने बरजंग बली के जयकारे लगाए गए। हनुमानगढ़ी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
विज्ञापन

बड़ा मंगल के अवसर पर भोर में मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालुओं के जयकारे से मंदिर परिसर गूंजने लगा। जय हनुमान, जय बजरंग बली के नारों के साथ लोगों ने बजरंगबली की पूजा-अर्चना की। मालवीयनगर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। दुखहरण नाथ मंदिर के समीप एलबीएस कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष उमेश शुक्ल के नेतृत्व में भंडारे का आयोजन किया गया। इसके अलावा महिला अस्पताल चौराहा, सरयू प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज, लोक निर्माण विभाग के सामने, स्टेेशन रोड सहित तमाम स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। पूड़ी, सब्जी, नुकती, कढ़ी, चावल, छोला आदि वितरित किया गया। बालेश्वरगंज में कस्बावासियों के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां हनुमान जी की पूजा के पश्चात राहगीरों को पूड़ी, चना, हलवा, बूंदी, कढ़ी, चावल का प्रसाद वितरित किया गया। वजीरगंज, चंदापुर, तुर्काडीहा आदि स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

मनकापुर के शास्त्री नगर रेलवे स्टेशन चौराहे पर प्रसाद वितरण किया गया। हनुमान जी महाराज की पूजा, आरती की गई। मोहल्ला राजेंद्र नगर में बाबा चकचकादास मंदिर व पंचायती श्री बाला जी महाराज मंदिर, मछली बाजार में स्थित श्री हनुमान जी मंदिर, बल्लीपुर के निर्मल नगर चौराहे पर बजरंग बली मंदिर, किशुनदासपुर में ब्रह्मदेव स्थान पर हनुमान मंदिर, आईटीआई के संकट मोचन मंदिर में सुबह भक्तों ने पूजन-अर्चन किया। प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके सभासद वैभव सिंह, दुर्गेश सोनी उर्फ बब्लू सोनी, पवन चौधरी, संतोष कसौधन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

काजीदेवर स्थित जुगेश्वर नाथ मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया तथा श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। बालपुर व फतेहपुर सहित अन्य स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। पूजा अर्चना करके मंगल कामना की। बटौरा बाबा के महंत खुशी राम दूबे ने बताया कि जेठ माह के मंगलवार का विशेष महत्व है। मंगलवार को मंदिर परिसर में भंडारा होगा। जिसमें सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच, लखनऊ के श्रद्धालु शामिल होगे। अंबिका पुरी शक्ति धाम में विशेष पूजा पाठ का आयोजन हुआ। इस दौरान विजय कुमार उपाध्याय, प्रदीप मिश्र, संतोष शुक्ल, बाबूलाल तिवारी, शीतला शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

करनैलगंज के गोनार्ध सेवा समिति सोनवार के तत्वावधान में भैरवपुरवा के समीप प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्टाल लगाकर राहगीरों को कढ़ी चावल वितरित किया। दीपक मिश्र, डॉ.महेश पांडेय, रोहित शुक्ल, दुर्गेश त्रिपाठी, अमरमणि तिवारी मौजूद रहे। दूसरी तरफ श्री बालाजी मंदिर ट्रस्ट सोनवार धाम में हनुमान जी की पूजा-अर्चना के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के महंत बृजमोहन पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed