Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BLOs will be present at the booths today as well

Gonda News: आज भी बूथों पर बैठेंगे बीएलओ

Sat, 28 Nov 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 28 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
BLOs will be present at the booths today as well
गोंडा। मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर अब बीएलओ की जवाबदेही तय होगी। रविवार को जिले के सभी बूथों पर बीएलओ की मौजूदगी अनिवार्य कर दी गई है। सुबह 10 से शाम चार बजे तक बीएलओ बूथों पर बैठकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के आवेदन प्राप्त करेंगे। सुपरवाइजर उनकी उपस्थिति और कामकाज की निगरानी करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने शनिवार को मेहनौन और गोंडा विधानसभा क्षेत्र के सुपरवाइजरों के साथ बैठक में यह निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं, महिलाओं और अन्य छूटे पात्र लोगों के नाम प्राथमिकता से मतदाता सूची में शामिल किए जाएं। मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित और अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने के साथ सूची की त्रुटियां भी दूर कराई जाएं। उन्होंने दावे और आपत्तियों का समय से निस्तारण करने तथा पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही गोंडा को प्रदेश के टॉप-10 जिलों में शामिल कराने का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन

इससे पहले डीएम ने एलबीएस पीजी कॉलेज स्थित बूथ का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और सूची की खामियां दूर करने के निर्देश दिए। स्पष्ट किया कि रविवार को बूथों से गैरहाजिर मिलने वाले बीएलओ की जवाबदेही तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाॅर्म-6 से जुड़वाएं नाम, फाॅर्म-7 से हटवाएं
18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा फाॅर्म-6 भरकर नाम जुड़वा सकते हैं। मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फाॅर्म-7 तथा नाम-पते में संशोधन के लिए फाॅर्म-8 भरना होगा। ऑनलाइन आवेदन ecinet एप और निर्वाचन आयोग के पोर्टल से भी किए जा सकते हैं। सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।


राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी परखी सूची
सपा जिला सचिव जयसेन सिंह ने मनकापुर क्षेत्र के पटीठ, बनजरिया, बक्सरा आज्ञाराम, भिटौरा और कुंजलपुर समेत कई बूथों का निरीक्षण किया। पसका के प्राथमिक विद्यालय मधईपुर खंडेराय में बूथ संख्या 209 पर चार नए मतदाताओं के फाॅर्म-6 और तीन मृतकों के नाम हटाने के फाॅर्म-7 भरे गए। बूथ संख्या 211 पर पांच नए नाम जोड़ने और दो मतदाताओं के विवरण में संशोधन के लिए फाॅर्म-8 भरे गए। इस दौरान सुपरवाइजर लेखपाल दयाशंकर और पर्यवेक्षक प्रभारी एडीओ आईएसबी सुनील कुमार ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed