फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Hands were burnt, still the truck kept running

Gonda News: झुलस गए थे हाथ, फिर भी दौड़ाता रहा ट्रक

Sun, 21 Jan 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 21 Jan 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hands were burnt, still the truck kept running
करनैलगंज(गोंडा)। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर ग्राम छितौनी के पास ट्रक में आग लगने और रसोई गैस के 364 सिलिंडरों में विस्फोट के मामले में चालक पंकज कुमार पाल ने शनिवार को रोते-रोते दर्द साझा किया।
विज्ञापन

चालक ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास में उसके दोनों हाथ झुलस गए थे। इसके बावजूद वह ट्रक दौड़ाता रहा और ट्रक को हाईवे में वहां रोका जहां सुनसान था। अगर वह ऐसा नहीं करता तो जानमाल का नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन


शनिवार को अमर उजाला से बातचीत के दौरान चालक पंकज ने बताया कि जरवल रोड के पहले ही ट्रक के केबिन में इंजन से धुआं उठने लगा और केबिन के अंदर वायरिंग जलने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने केबिन में रखे अग्निशमन के छोटे सिलिंडर से आग बुझाने का प्रयास किया और शरीर पर ओढ़ी शॉल को पानी में भिगोकर लपटों पर डाल दिया। लेकिन इंजन में लगी आग तेज हो रही थी।

जरवल रोड थाने के पास ट्रक धीमा कर आग बुझाने का प्रयास किया। इसमें उसके हाथ झुलस गए। आग नहीं बुझी, तब ट्रक को दौड़ाना शुरू किया। इंजन बार-बार बंद हो जा रहा था।
पंकज ने बताया कि किसी तरह बुढ़वलिया और छितौनी गांव के पास पहुंचा तो वहां भी घनी आबादी दिखाई दी। उसने फिर ट्रक आगे बढ़ाया।
छितौनी भुलियापुर के बीच सुनसान जगह पर ट्रक खड़ा कर दिया। केबिन से कूदकर रोड के दोनों तरफ चल रहे ट्रैफिक को रोकने का प्रयास करने लगा।
साथ ही डायल-112 की पुलिस और अग्निशमन दल को फोन किया। दोनों तरफ वाहनों को रोकते-रोकते जब पूरे ट्रक में आग लग गई तो वह खेतों की तरफ भाग निकला।
घटनास्थल से 500 मीटर दूर पहुंचा था तभी एक-एक करके सिलिंडरों में धमाके होने लगे। वह भागकर भंभुआ पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed