फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Half of the city lost electricity for 10 hours, 50 thousand population worried

Gonda News: 10 घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली, 50 हजार आबादी परेशान

Mon, 27 Nov 2023 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Half of the city lost electricity for 10 hours, 50 thousand population worried
बलरामपुर। वीर विनय चौराहे पर पोल, तार व ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग के कारण रविवार को आधे शहर की बिजली 10 घंटे गुल रही। बिजली कटौती होने से लोग पानी को तरस गए।
विज्ञापन

छुट्टी के दिन बिजली आपूर्ति बाधित होने पर शहर की करीब 50 हजार आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। वीर विनय चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए तार, पोल व ट्रांसफार्मर को शिफ्ट किया जा रहा है। शिफ्टिंग कार्य के लिए 27 नवंबर को भी 10 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को चौराहे पर होने वाले शिफ्टिंग कार्य के लिए पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुसार सुबह 8.30 बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।
इसके चलते वीर विनय चौराहा से बहराइच रोड झारखंडी रेलवे क्रासिंग तक, वीर विनय चौराहा से अस्पताल चौराहा तक, आंबेडकर तिराहा, नगर पालिका रोड तथा वीर विनय चौराहा से मुख्य बाजार के चौक तक बिजली काट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह काटी गई बिजली शाम करीब 6.30 बजे पुन: बहाली की गई। साप्ताहिक अवकाश होने के कारण अधिकांश लोग दिन में घर पर ही रहे।
10 घंटे बिजली कटौती होने से लोगों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। घर पर लगे इलेक्ट्रानिक उपकरण बेमानी हो गए। वहीं टुल्लू पंप न चलने के कारण लोगों के समक्ष पानी का संकट भी उत्पन्न हो गया।
नगरवासी राज कुमार चौहान, मेहताब, राहुल, राजेश कुमार, मोहित देव व विवेक गुप्ता आदि का कहना है कि न्यूज पेपर के माध्यम से सुबह 9 बजे बिजली कटौती होने की सूचना मिली थी।
पहले से सतर्क न होने के कारण टैंक में भरा पानी खत्म हो गया। पूरे दिन हैंडपंप से पानी निकालकर काम चलाना पड़ा। वहीं मंजू, सुनीता, अर्चना गुप्ता व रागिनी आदि का कहना था कि रविवार को अवकाश के दिन बच्चों की छुट्टी रहती है। बच्चों का ड्रेस व अन्य कपड़े धोने के लिए काफी परेशानी हुई।
रविवार को अखबार में बिजली कटौती की सूचना दी गई। जब तक हम लोग जान पाते तब तक बिजली कटौती हो गई।
आज भी जारी रहेगी बिजली कटौती
एसडीओ विद्युत प्रेमचंद्र व जेई जय प्रकाश पाल ने बताया कि रविवार को पोल, तार व ट्रांसफार्मर के शिफ्टिंग का कार्य पूरा नहीं हो सका। 27 नवंबर को पुन: कार्य कराया जाएगा। इस कारण उपरोक्त स्थानों पर सुबह 8.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

उपभोक्ताओं को दी गई थी अग्रिम सूचना
वीर विनय चौराहे पर हाईटेंशन तार, पोल व ट्रांसफार्मर का कार्य कराया जाना है। इसके लिए 10 घंटे की बिजली कटौती की गई थी। बिजली कटौती होने की सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से पहले ही उपभोक्ताओं को दे दी गई थी। - बालकृष्ण, एक्सईएन पावर कारपोरेशन बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed