फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Green Itiawhole's plan ready, police will plant 500 saplings

ग्रीन इटियाथोक का एक्शन प्लान तैयार, 500 पौधे लगाएगी पुलिस

Sun, 01 Aug 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Green Itiawhole's plan ready, police will plant 500 saplings
गोंडा के इटियाथोक में पौधरोपण के लिए सड़क किनारे गड्ढा खोदती मशीन। - फोटो : GONDA
गोंडा। पुलिस प्रशासन ने ग्रीन इटियाथोक एक्शन प्लान तैयार किया है। इस एक्शन प्लान में नए पौधे लगाने से लेकर पुराने पौधों की देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी तय की गई है। यहां पर मुख्य मार्गों पर 500 पौधे लगाने की रूपरेखा तैयार की गई है। इसमें नीम व अशोक के पौधों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे ने बताया कि इटियाथोक पुलिस की टीम ने ग्रीन एक्शन प्लान तैयार किया है। इस एक्शन प्लान में इटियाथोक बाजार के सभी प्रमुख मार्गों पर नए पौधे प्रत्येक 25 मीटर की दूरी पर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

कुछ वर्षों के बाद ही लोगों को तेज धूप व गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो जाऐगी। इसके अलावा वातावरण भी स्वच्छ रहेगा।हनुमान मंदिर चौराहे के अलावा रेलवे स्टेशन रोड, बलरामपुर मार्ग और खरगूपुर व गोंडा मार्ग पर पौधे लगाए जाएंगे। शनिवार को मशीनों से गड्ढे तैयार कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्लान के तहत ऐसे सभी जगहों का चयन किया गया है। जहां पौधे लगाए जा सकते हैं समाज से जुड़े व्यापारियों छात्रों को ग्रीन एक्शन प्लान को लागू कराने में शामिल किया गया है।

पुलिस प्रशासन ने लोगों को प्रेरित करने और छात्रों को इससे जोड़ने की योजना बनाई है, जिससे उनका प्रकृति से जुड़ाव हो सके। पौधे लगाने के बाद इसकी देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी नागरिकों को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed