{"_id":"5f453c968ebc3e3d0b3d97e2","slug":"gram-pradhan-s-son-beaten-employment-worker-case-filed-on-three-gonda-news-lko536814211","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पुत्र ने रोजगार सेवक को पीटा, तीन लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पुत्र ने रोजगार सेवक को पीटा, तीन लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (गोंडा)। प्रधान के बेटे ने ब्लॉक परिसर में रोजगार सेवक को पीट दिया। घटना पर रोजगार सेवक संघ ने आक्रोश जताया है। पीड़ित रोजगार सेवक ने प्रधान पुत्र समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के चौखड़िया गांव के रोजगार सेवक रविन्द्र कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को वह ब्लॉक मुख्यालय गया था। दोपहर में ग्राम प्रधान के पुत्र मनीष पाठक तथा दो अज्ञात साथियों संग आए और ग्राम पंचायत अधिकारी शेषमणि पटेल की मौजूदगी में जातिसूचक गाली देते हुए पिटाई की और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घटना से रोजगार सेवकों में आक्रोश है।
रोजगार सेवक संघ ने घटना की जानकारी बीडीओ हरिओम सिंह को दी तथा आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्रधान पुत्र व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।