{"_id":"61d1e2a5b953d65cc356b138","slug":"government-is-against-farmers-and-youth-yogesh-pratap-gonda-news-lko611682143","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान और युवाओं की विरोधी है सरकार: योगेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान और युवाओं की विरोधी है सरकार: योगेश
विज्ञापन
गोंडा। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्य व वादों को सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह ने झूठा और महज बयानबाजी बताया। किसान इंटर कॉलेज भभुआ के खेल मैदान में आयोजित विजय चौपाल में पूर्व राज्यमंत्री ने प्रदेश सरकार को हर कदम पर विफल होने की बात कही है।
सरकार की ओर से चलाई जा रही तमाम योजनाओं व विकास कार्यों को सपा सरकार के समय में शुरुआत होने का भी दावा किया। कहा कि युवाओं के बेरोजगारी की चिंता सरकार को नहीं है। युवा वर्ग नौकरी के लिए भटक रहा है।
सपा की सरकार बनी तो युवाओं को नौकरी व निशुल्क शिक्षा का अवसर मिलेगा। किसानों की आय दोगुनी करने के वादों पर उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को उनके गन्ने की उपज का पैसा नहीं दिला पा रही है।
विज्ञापन
किसानों ने गन्ने को मिल में तो बेच दिया है, लेकिन उन्हें भुगतान नहीं मिल रहा है। पूर्व चेयरमैन शमीम अच्छन ने प्रदेश सरकार पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
अधिवक्ता केडी सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है और अब अयोध्या, मथुरा, काशी का नाम लेकर लोगों को गुमराह कर रही है। पूर्व मंत्री ने विजय संदेश यात्रा का शुभारंभ भी किया।