फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gopal won the election of Karnalganj Tehsil Bar President

Gonda News: एक मत से करनैलगंज तहसील बार के अध्यक्ष का चुनाव जीते गोपाल

Tue, 06 Jun 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 06 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Gopal won the election of Karnalganj Tehsil Bar President
गोंडा। बार एसोसिएशन करनैलगंज के पदाधिकारियों का चुनाव मंगलवार शाम संपन्न हो गया। चुनाव अधिकारी शिवचंदर सिंह और चंद्रप्रकाश तिवारी ने संयुक्त रूप से बताया कि मतदाता सूची में कुल 124 मतदाताओं के सापेक्ष 122 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। गोपाल जी तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्यामधर शुक्ल को एक मत से पराजित कर अध्यक्ष पद हासिल कर लिया। तीसरे स्थान पर रहे प्रताप बली सिंह को 19 मत ही मिले। इसी तरह ओमप्रकाश यादव ने रामबाबू पांडेय को 21 मत से हराकर महामंत्री पद पर जीत दर्ज की। तीसरे स्थान पर रहे हनुमंत दूबे को 16 मत मिले। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि दोनों पदों की मतगणना में एक-एक मत अवैध मिला। रामसुरेश तिवारी, त्रिलोकीनाथ तिवारी, धर्मेंद्र मिश्र सहित अन्य अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed