फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Goonda Act will be imposed on those occupying government land

सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों पर लगेगा गुंडा एक्ट

Fri, 13 Aug 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Goonda Act will be imposed on those occupying government land
गोंडा। देवीपाटन मंडल के आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने आईजी डॉ. राकेश सिंह के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को विकास कार्यक्रमों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। आयुक्त ने सात विभागों समेत कई योजनाओं की भी समीक्षा की। अधिकारियों को चेतावनी दी कि लापरवाही पर जवाबदेही तय की जाएगी। आयुक्त ने सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों पर गुंडा एक्ट लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में आयुक्त ने निर्देश दिए कि सीएमओ तय करें कि टीकाकरण की सेकेंड डोज से कोई छूटने न पाये। उन्होंने कोविड टेस्ट की संख्या बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने संभावित तीसरी लहर को देखते हुए पीकू वार्ड तत्काल क्रियाशील कराने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि वर्तमान में 110 बेड का पीकू वार्ड तैयार है। कोरोना काल में अपना अमूल्य योगदान देने वाले स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के कोरोना योद्धाओं को 15 अगस्त स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाय।
विज्ञापन

बाढ़ तैयारियों की समीक्षा में एडीएम ने बताया कि जनपद के सभी तटबंध सुरक्षित हैं। जलभराव वाले क्षेत्रों मेें राहत कार्य कराया जा रहा है। पंचायत भवनों के निर्माण की गुणवत्ता ठीक न होने संबंधी शिकायतों के संबंध में आयुक्त ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि निर्मार्णाधीन एवं निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके पंचायत भवनों की गुणवत्ता की जांच टीम बनाकर करा लें। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के दौरान पता चला कि जनपद में कुल 685 आवेदन निस्तारण के लिए लंबित हैं। आयुक्त ने सभी लंबित आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एक सप्ताह के अंदर कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त ने श्रम विभाग, गन्ना विभाग समेत कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों पर गुंडा एक्ट लगाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सीडीओ शशांक त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल, एडीएम राकेश सिंह, एएसपी शिवराज, सीएमओ डॉ. आरएस केसरी सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed